Donald Trump का बड़ा ऐलान… ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु बम

Trump Ultimatum: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद को संबोधित करते हुए ईरान को लेकर बड़ा और सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा। ट्रंप के इस बयान के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।

संसद में ट्रंप का सख्त रुख
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तेहरान ने अपने कार्यक्रम पर लगाम नहीं लगाई, तो अमेरिका सभी विकल्पों पर विचार करेगा।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी प्रशासन ईरान की बढ़ती सैन्य क्षमताओं और क्षेत्रीय प्रभाव से चिंतित है। ट्रंप ने संसद में यह भी कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

F-22 की तैनाती से बढ़ा दबाव
इस बीच, अमेरिका ने अपने सबसे आधुनिक और खतरनाक स्टील्थ फाइटर जेट F-22 रैप्टर को इजरायल भेजा है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ईरान पर रणनीतिक दबाव बनाने और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

F-22 को दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में माना जाता है। इसकी स्टील्थ तकनीक और लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है।

यह भी पढ़ें…

ईरान से तनाव के बीच तुर्की में बड़ा सैन्य हादसा… उड़ान भरते ही बेकाबू हुआ फाइटर जेट

मिसाइल कार्यक्रम पर भी चेतावनी
ट्रंप ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमताएं केवल क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा हैं। अमेरिका इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर कड़े कदम उठा सकता है।

यह भी पढ़ें…

Iran में संकट की आहट? भारतीय दूतावास की एडवाइजरी के बाद बढ़ी चिंता

मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयान और सैन्य तैनाती के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है। इजरायल पहले से ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंतित रहा है और अमेरिका के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी इस मुद्दे पर और मजबूत हो सकती है।

हालांकि, अभी तक ईरान की ओर से इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन क्षेत्रीय हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में कूटनीतिक और सैन्य गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

टैरिफ रद्द होने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप… सुप्रीम कोर्ट के जजों पर उठाये सवाल

Back to top button