टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम का शानदार आगाज़, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा

Indian men’s hockey team beats New Zealand 3-2

नई दिल्ली/टोक्यो। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने 3-2 से जीत हासिल की।

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस जीत में भारत के हीरो रहे और उन्होंने दो गोल किया। अब रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

मैच में कप्तान मनप्रीत की इस टीम ने बेहद ही आक्रामक खेल दिखाया और आखिर मिनट तक न्यूजीलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी।

शुरुआत में की विरोधी टीम की तरफ से केन रसेल ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इस गोल के बाद भारतीय खिलाड़ी रुपिंदर पाल ने पेनाल्टी कॉर्नर से पहला पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया। रुपिंदर ने इस मौका का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में डाला और भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई।

इसके बाद भारत के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने दो लगातार गोल दागे और टीम की बढ़त को मजबूत किया। मैच के 26वें और 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल किए।

मैच के 26वें मिनट में भारत की तरफ से दूसरा गोल देखने को मिला। कप्तान हरप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील किया और टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।

33वे मिनट में भारत ने न्यूजीलैंड पर एक बार फिर धावा बोला और पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बढ़त को 3-1 कर दिया।

हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से यह गोल दागा। न्यूजीलैंड की ओर से मैच में उनका दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button