Tel Aviv में ‘ड्रेस डिप्लोमेसी’… चर्चा में सारा की जैकेट और मोदी के रूमाल की मैचिंग

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के दौरान एक खास पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। Benjamin Netanyahu और उनकी पत्नी Sara Netanyahu ने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नेतन्याहू का भारतीय पोशाक पहनना और सारा की ड्रेस का पीएम मोदी के केसरिया रूमाल से मैच होना लोगों का ध्यान खींच गया।

स्वागत में दिखी खास दोस्ती
प्रधानमंत्री मोदी जब तेल अवीव पहुंचे, तो रेड कार्पेट स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी स्वयं मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। इसके बाद हुई बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने हल्के-फुल्के अंदाज में सारा की ड्रेस और पीएम मोदी के जैकेट में लगे केसरिया रूमाल की ओर इशारा किया।
इस पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए बोले—“हाँ, केसरिया।” यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

रंगों की ‘डिप्लोमैटिक केमिस्ट्री’ पर चर्चा
पीएम मोदी ने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट पहनी थी, जिसमें केसरिया रंग का पॉकेट स्क्वायर लगा था। वहीं सारा नेतन्याहू नारंगी-केसरिया शेड की जैकेट में नजर आईं। इसे लेकर यूजर्स ने इसे भारत-इजरायल के मजबूत रिश्तों और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पल को “ड्रेस डिप्लोमेसी” और “सॉफ्ट पावर” का उदाहरण बताया।


यह भी पढ़ें…

Donald Trump का बड़ा ऐलान… ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु बम

नेतन्याहू का भारतीय अंदाज भी चर्चा में
इससे पहले नेतन्याहू ने पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित डिनर से पहले पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर उन्हें सरप्राइज दिया। उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि यह अपने “प्रिय मित्र” के लिए खास सम्मान का प्रतीक है।

भारत-इजरायल रिश्तों को नया आयाम
विशेषज्ञों के अनुसार यह दौरा रक्षा, तकनीक, कृषि, एआई और व्यापार सहयोग के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देश पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत कर रहे हैं।
पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत संतुलित कूटनीति अपनाने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

ईरान से तनाव के बीच तुर्की में बड़ा सैन्य हादसा… उड़ान भरते ही बेकाबू हुआ फाइटर जेट

वीडियो हुआ वायरल
स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों ने दोनों नेताओं की व्यक्तिगत दोस्ती और कूटनीतिक रिश्तों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों पर भी चर्चा हुई और दोनों देशों ने सहयोग को नई ऊंचाई देने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें…

Iran में संकट की आहट? भारतीय दूतावास की एडवाइजरी के बाद बढ़ी चिंता

Back to top button