दिल्ली में दुर्गा पूजा उत्सव… पीएम मोदी करेंगे शिरकत, ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

PM Modi in Durga Puja Utsav: दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में इस बार दुर्गा पूजा विशेष रंग लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सख्त इंतजाम किए हैं। सोमवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।

एसपीजी का जायजा, सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल
सोमवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टीम ने सीआर पार्क और आसपास के इलाकों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का आकलन किया। स्थानीय निवासियों से कहा गया है कि वे मुख्य सड़कों पर खड़े वाहनों को तुरंत हटा दें। साथ ही, कई जगहों पर फेरीवालों और छोटे दुकानदारों को अस्थायी रूप से हटने का निर्देश दिया गया है ताकि भीड़ नियंत्रण और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

यातायात पुलिस की चेतावनी और डायवर्जन

दिल्ली यातायात पुलिस ने भीड़ और सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए चेतावनी जारी की है।

  • आउटर रिंग रोड (विशेषकर पंचशील और ग्रेटर कैलाश के बीच), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मेन रोड पर भारी जाम की आशंका है।
  • गुरुद्वारा रोड, बिपिन चंद्र पाल मार्ग और सीआर पार्क–जीके-2 की कई आंतरिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।
  • पंचशील, आईआईटी और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर से यातायात डायवर्ट रहेगा।
  • हल्के और भारी मालवाहक वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें…

चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल ने खोले कई राज, लड़कियों से चैट्स भी बरामद

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एमजी रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, लाला लाजपत राय रोड और महरौली-बदरपुर रोड जैसी वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। ये सभी व्यवस्थाएं 2 अक्टूबर तक प्रभावी रहेंगी।

यह भी पढ़ें…

धर्मगुरु के वेश में दरिंदगी… चैतन्यानंद पर कसा शिकंजा, संस्थान में रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व
सीआर पार्क दुर्गा पूजा दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी और लोकप्रिय पूजा में से एक है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। भव्य पंडाल, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान इस आयोजन को खास बनाते हैं।

सीआर पार्क स्थित काली मंदिर, जिसकी स्थापना 1970 के दशक में हुई थी, बंगाली समुदाय का प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति को दुर्गा पूजा जैसी परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक एकजुटता के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

टीम इंडिया ने क्यों ठुकराई ट्रॉफी; नकवी को दिखाई असली औकात- अमित

Back to top button