Russia के कामचटका प्रायद्वीप में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 30 से अधिक आफ्टरशॉक्स से दहशत

Russia Earthquake: रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार तड़के (भारतीय समय अनुसार) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था।

30 से अधिक आफ्टरशॉक्स
प्राथमिक भूकंप के बाद इलाके में 30 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए। लगातार झटकों के कारण लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घरों और होटलों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए।

यह भी पढ़ें…

बांग्लादेशी प्रवासियों ने लंदन में किया यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

होटल और इमारतें खाली कराई गईं
कामचटका के तटीय क्षेत्रों में मौजूद कई होटलों को तुरंत खाली कराया गया। प्रशासन ने एहतियातन सभी प्रमुख इमारतों और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया है। अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन झटकों की तीव्रता को देखते हुए लोग बेहद दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें…

पाकिस्तान में इमरान खान और सेना प्रमुख के बीच टकराव पर सियासी हलचल

पहले भी आया था भीषण भूकंप
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार, 13 सितंबर को भी कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय इलाके में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। लगातार शक्तिशाली भूकंपों के कारण इस क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

संवेदनशील क्षेत्र
कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में आता है, जो दुनिया के सबसे भूकंप-संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। यहाँ अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियाँ देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें…

Nepal में सुशीला कार्की बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य

Back to top button