Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान

Bihar Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। 14 नवम्वर को काउंटिंग होगी। वोटिंग की तारीखों के निर्धारण में छठ महापर्व का खयाल रखा गया है।

Bihar Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा। बता दें पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था।

पहले चरण के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथि

चुनाव कार्यक्र तिथि
नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि 10 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर
नामांकन पत्र जांच करने की तिथि 18 अक्टूबर
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
मतदान की तिथि 6 नवंबर
मतगणना का तिथि 14 नवंबर
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर

दूसरे चरण के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथि

चुनान कार्यक्रम तिथि
नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि 13 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
नामांकन पत्र जांच करने की तिथि 21 अक्टूबर
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर
मतदान की तिथि 11 नवंबर
मतगणना का तिथि 14 नवंबर
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा।

बता दें पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा।

Back to top button