Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव का सिस्टम हुआ हैंग, सांपो के ज़हर के मामले में गिरफ्तार

Elvish Yadav Arrested: पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने पहले भी कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है।

एल्विश का विवादों से पुराना नाता रहा है। हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है। उसके काफिले में सैकड़ों गाड़ियां और दोपहिया वाहन होते हैं। वह सोशल मीडिया पर उसके लाखों फॉलोअर्स हैं। इंस्टा, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका दबदबा है। लेकिन आज बिग बॉस ओटीटी 2′ विनर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश पर रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने का आरोप है।नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर काफी फेमस शख्सियत

एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी फेमस शख्सियत हैं। उनका अंदाज एकदम रौबदार है। उनके चाहने वाले उन्हें ‘राव साहब’ कहते हैं। फेमस हरियाणवी गीत ‘राव साहब’ पर एल्विश की लाखों रील सोशल मीडिया पर मौजदू हैं। एल्विश यादव एक सामान्य परिवार का लड़का था, लेकिन आज वो सोशल मीडिया से प्रसिद्धी पाकर करोड़ों रुपये की गाड़ियों और घर में रहता है। सोशल मीडिया के जरिए वो सेलिब्रिटी बन गया।

अभी चर्चा में आए थे एल्विश

एल्विश यादव (Elvish Yadav) हाल ही सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट को लेकर चर्चा में आ गए थे। उनवका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मैक्सटर्न को मारते पीटते दिखाई दे रहे थे। मामले में गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाने में एल्विश के खिलाफ केस दर्ज भी किया गया। मैक्सटर्न ने एल्विश पर जान मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।लेकिन एल्विश का सोशल मीडिया पर जो कंटेंट है वो नई पीढ़ी को मारपीट और दबंगई के अलावा और कुछ नहीं सिखाता है। एल्विश यादव का एक फेमस डायलॉग है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। एल्विश यादव अपनी अधिकांश रील में कहता नजर आता है, रहना है तो सिस्टम के नीचे… यह सिस्टम एल्विश

पिछले साल दर्ज हुआ था

पीपल फॉर एनिमल के सदस्य गौरव गुप्ता ने दो नवंबर 2023 को सेक्टर-51 में एक स्टिंग किया था। मौके पर दिल्ली के चार सपेरों और एक अन्य को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था। इनके कब्जे से नौ सांप बरामद हुए थे। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक घोड़ा पछाड़ शामिल थे। एक डिब्बी में 20 एमएल स्नेक वेनम मिला था। पुलिस ने गौरव गुप्ता की शिकायत पर एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।

क्या है मामला?

एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का मामला दर्ज किया गया है। जिसे बाद में नोएडा के सेक्टर-20 थाने में जांच के लिए भेज दिया गया है। उसी मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। दरअसल बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एल्विश यादव की पार्टी में वे सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे।

साथ ही बरामद सांप का मेडिकल परीक्षण वन विभाग से कराया गया था तो यह सामने आया था कि सांपों की विषग्रंथि निकाली जा चुकी थीं। फिर दो कोबरा संपेरों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने फरीदाबाद से बरामद किए थे। पीएफए के गौरव गुप्ता का आरोप था कि एल्विश यादव सांपों के साथ वीडियो भी शूट करवाता है।

Back to top button