Big Boss 19: खौल ही गया यूपी के लड़के का खून, मालती चाहर पर चिल्लाए मृदुल तिवारी

Mridul Tiwari Fight With Malti Chahar: बिग बॉस में मृदुल तिवारी और मालती चाहर की जोरदार लड़ाई हुई है. मृदुल ने मालती पर चिल्लाते हुए तीखे शब्द कहे, जिससे घर का माहौल गरम हो गया.

Mridul Tiwari Fight With Malti Chahar: बिग बॉस 19’ का हर एपिसोड जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में झगड़े और ड्रामे का लेवल भी बढ़ता ही जा रहा है। अब मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है, उसने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। इसमें मृदुल तिवारी और मालती चाहर के बीच ऐसी जोरदार बहस होती दिखी कि घर का माहौल ही बदल गया। अब तक बेहद शांत और संयमी दिखे मृदुल का ये रूप देखकर दर्शक भी हैरान हैं। शो में पहली बार मृदुल का एग्रेसिव साइड दिखा है।

बुरी गाली दे दूंगा- मृदुल तिवारी

वीडियो में मृदुल तिवारी कहते हैं, ‘मैंने अभी तक किसी को फालतू शब्द नहीं बोले.’ इस पर मालती चाहर भड़कते हुए कहती हैं, ‘तू पागल है, जब बोलना चाहिए था तब नहीं बोला. अब क्यों बोल रहा है?’ वहीं, जवाब में मृदुल कहते दिखते हैं, ‘मैंने एक सेकंड में सोचा कि इसे इतनी बुरी गाली दे दूंगा कि शर्म आ जाएगी इसे.’ मालती फिर कहती हैं, ‘तेरा हो गया?’ मृदुल, मालती की बातों से इतना गुस्सा हो जाते हैं कि वह कहते हैं, ‘मैं भी किसी की बात नहीं सुनूंगा.’ वह चीखते चिल्लाते नजर आते हैं. इस पर मालती अपना माथा पकड़ लेती हैं।

फरहाना-मालती के बीच हुई कैटफाइट

मृदुल का गेम में पहली बार एग्रेसिव साइड दिखा है. फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो शांत रहने वाले मृदुल को इतना गुस्सा आ गया. दूसरी तरफ, शो में कैटफाइट भी दिखी. मालती की फरहाना भट्ट से लड़ाई हुई. दोनों में टास्क के दौरान तू तू-मैं मैं हुई. उनके बीच का ये दंगल देखने लायक होगा. मालती ने गुस्से में फरहाना को धक्का भी दिया. पहले ही हफ्ते में मालती ने घर का माहौल गरम कर दिया है. नेहल और नीलम के बीच भी धक्का मुक्की हुई. कैप्टन बनने के लिए सब एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. देखते हैं इस वीक घर का नया कैप्टन कौन बनता है.

गौरतलब है कि अब तक मृदुल को घर का सबसे शांत सदस्य माना जा रहा था। सलमान खान ने पिछले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में भी उनसे कहा था कि वह शो में लगभग इनएक्टिव लगते हैं। उस दौरान मृदुल भावुक होकर रो पड़े थे। लेकिन मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर में हलचल मच गई है। उन्होंने आते ही पहले तान्या मित्तल से भिड़ंत ली थी और अब मृदुल के साथ यह बहस शो के सबसे चर्चित पलों में से एक बन चुकी है।

Back to top button