Malaika Arora के बर्थडे पर छलका अर्जुन कपूर का प्यार! तस्वीर शेयर कर लिखा नोट

Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को सालभर हो गया है। अर्जुन कपूर ने अब मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें 52वें बर्थडे पर शुभकामनाएं दी हैं।

Malaika Arora: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. मलाइका को अपने बोल्ड अवतार, आइटम नंबर्स और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है. अपनी शादी और डेटिंग को लेकर भी वो सुर्खियों में रही हैं. मलाइका अरोड़ा का नाम आता है, लोगों के जेहन में सबसे पहले उनके सुपरहिट डांस नंबर्स, छैंयां छैंयां, मुन्नी बदनाम हुई और उनका शानदार फैशन सेंस रिफ्रेश हो जाता है। मलाइका अरोड़ा को अक्सर एक आइटम गर्ल के तौर पर ही देखा गया है।

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर की शेयर की तस्वीर में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा बालकनी में बैठी नजर आ रही हैं, बैकग्राउंड में एफिल टॉवर दिखाई दे रहा है. वे सफेद ड्रेस में अपनी आंखें बंद किए नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई है. अर्जुन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मलाइका अरोड़ा. हमेशा बढ़ते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा खोज करते रहो…’ मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर री-शेयर करते हुए लिखा, ‘थैंक यू…’

Arjun Kapoor, Malaika Arora birthday, Malaika Arora, Arjun Kapoor birthday wish for Malaika Arora, Arjun Kapoor

फिटनेस आइकॉन हैं मलाइका अरोड़ा

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा डांसर और एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। वहीं बिजनेस संभालने के अलावा वह एक फिटनेस आइकॉन भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत क्लब एमटीवी शो में बतौर होस्टिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने लव लाइन और स्टाइल चेक जैसे शोज में होस्टिंग की थी। फिल्मों से दूरी के बावजूद मलाइका अरोड़ा की कमाई में कोई कमी नहीं आई है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में मलाइका अरोड़ा करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

ये भी पढ़े-

Ikk Kudi Trailer: शादी से पहले ही ससुराल पहुंचीं शहनाज गिल, अच्छे जीवनसाथी की तलाश में एक्ट्रेस

Back to top button