
‘Akhanda 2’ ने पहले दिन ही हिलाया बॉक्स ऑफिस, क्या खत्म होगा ‘धुरंधर’ का खेल?
Akhanda 2 Collection: नंदमुरी बालकृष्ण की हालिया रिलीज मूवी ने आते ही धमाल मचा दिया। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है।
Akhanda 2 Box Office Collection: सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की मास एंटरटेनर फिल्म ‘अखंडा 2’ थिएटर्स में रिलीज हो गई है. पहले दिन ही फिल्म ने धुआंधार बिजनेस कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट से ‘अखंडा 2’ का खाता खुला है. कमाल की बात है कि मिक्स रिव्यूज मिलने के बावजूद मूवी ने तगड़ी ओपनिंग की है और साथ ही ‘डाकू महाराज’ को भी पछाड़ दिया है. हालांकि इसे लेकर अभी मेकर्स ने कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस किया है.
ओटीटी पर कब और कहां आएगी ‘अखंडा 2′?
रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं, जिससे सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शक इस सीक्वल को केवल नेटफ्लिक्स पर ही देख सकेंगे.इंडस्ट्री केट्रेंड के मुताबिक ‘अखंडा 2‘ सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और अगले साल 9 जनवरी के आसपास इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि इसे लेकर अभी मेकर्स ने कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस किया है.
इतने करोड़ से खुला ‘अखंडा 2’ का खाता
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, प्रीव्यू और ओपनिंग डे की कमाई मिलाकर अखंडा 2 फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है. सिर्फ तेलुगु वर्जन ने ही 29.5 करोड़ रुपये कमा लिए, जबकि हिंदी वर्जन ने 1 लाख का बिजनेस किया. इसके अलावा कन्नड़ ने 4 लाख तमिल ने 35 लाख और मलयालम वर्जन ने 1 लाख का बिजनेस किया है. ओपनिंग डे की कमाई में गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज से मिले 8 करोड़ भी शामिल हैं, जिसके बाद शुक्रवार को 22 करोड़ का कलेक्शन हुआ है.
ये भी पढ़े- Border 2: देश की रक्षा में सीना ताने खड़े ‘धुरंधर’, तबाही मचाने आ रहे सनी देओल
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 200 करोड़ क्लब में मूवी की एंट्री हो चुकी है, लेकिन लग रहा है कि अखंडा 2 के आने के बाद धुंधर की कमाई पर ब्रेक लग सकता है। दरअसल, इस साउथ फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है और संभावना है कि वीकेंड पर मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मूवी पहले सप्ताह में ही बजट निकाल लेगी।





