
‘Mahakali’ में ‘शुक्राचार्य’ के रोल में नजर आए अक्षय, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक
Akshaye Khanna First Look In Mahakali: प्रशांत वर्मा की आगामी फिल्म ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें अक्षय काफी दमदार और खतरनाक नजर आ रहे हैं।
Akshaye Khanna First Look In Mahakali:फिल्मों की दुनिया में नई कहानियां और नए किरदार दर्शकों का दिल जीतते हैं। ऐसी ही एक फिल्म ‘महाकाली’ है, जो इस समय चर्चा में बनी हुई है। इसमें बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय खन्ना की तेलुगु सिनेमा में पहली बड़ी एंट्री भी देखने को मिल रही है। अब फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। अक्षय फिल्म में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे।
लंबी दाढ़ी, साधु की वेशभूषा…
अक्षय खन्ना इस मेगा फिल्म में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. लंबी दाढ़ी, साधु की वेशभूषा और चमकती हुई आंखों के साथ, वे पहली बार स्क्रीन पर एक संत के रूप में दिखाई देंगे. यह रूप एक ऐसे रहस्यमय गुरु का प्रतीक है, जिसकी विद्या ने देवों और असुरों दोनों का भविष्य गढ़ा. सनातन विद्या के आचार्य, मृत्यु-संजीवनी मंत्र के संरक्षक, जीवन देने की शक्ति रखने वाले आध्यात्मिक गुरु और अपराजेय रणनीतिकार, जो ब्रह्मांडीय संतुलन को बदलने की शक्ति रखनेवाले शुक्राचार्य का यह चित्रण उनके द्वैत स्वरूप को जीवंत करता है.
View this post on Instagram
रिलीज किया फिल्म का टीजर
यह दृश्य हिंदू पौराणिक कथाओं के शुक्राचार्य की अमर गाथा को सजीव कर देता है. एक विशाल पर्वतीय किले के सामने, तूफ़ानी आकाश तले, प्राचीन वेदियों से उठती अग्नि के बीच, उनका रूप ध्यानमग्न शांति और अडिग शक्ति दोनों का संचार करता है. पूजा कोल्लूरू के निर्देशन में ‘महाकाली’ न केवल प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का अगला अध्याय है, बल्कि अक्षय खन्ना की तेलुगु सिनेमा में शुरुआत भी है.
View this post on Instagram
आरके दुग्गल और रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा समर्थित, आरकेडी स्टूडियोज ‘महाकाली’ के लिए एक मंच तैयार कर रहा है. प्रशांत वर्मा की दृष्टि और पुपूजा कोल्लूरू के निर्देशन से सजी यह प्रस्तुति दर्शकों को एक ऐसे सिनेमाई चमत्कार का वादा करती है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था.





