
Bollywood: आलिया की बेटी राहा का इंस्टा डेब्यू, मासूमियत लूट लेगी दिल..
Aliya Bhatt on Instagram: जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन से लौटने के बाद स्टार्स अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं। लेकिन इसमें जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वो हैं आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर। पहली बार आलिया ने बेटी की झलक आखिरकार फैंस को दिखा ही दी है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सबसे पहले वाली तस्वीर में वह राहा के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने राहा को गोदी में उठाया है। अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नन्हीं परी राहा की क्यूटनेस ने इंटरनेट पर पूरी लाइमलाइट लूट ली है। नेटिजंस राहा की तस्वीरों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। वहीं अब आलिया ने फैंस के इस सब्र को तोड़ते हुए राहा का सोशल मीडिया पर डेब्यू कर दिया है, जी हां आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहा की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सबसे पहले वाली तस्वीर में वह राहा के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने राहा को गोदी में उठाया है।
इस फोटो में आलिया और राहा ने मैचिंग ड्रेस पहनी है। आलिया ने जहां फ्लोरल डिजाइन का कोट पहना है तो वहीं राहा ने बिल्कुल उसी डिजाइन का फ्रॉक पहना है। दोनों मां बेटियां तस्वीर में खिलखिलाती नजर आ रही हैं। राहा अपनी पिगटेल में बेहद ही क्यूट लग रही है।