
Ankita Lokhande के पति Vicky Jain अस्पताल में हुए भर्ती, वीडियो वायरल
Vicky Jain Hospitalized: विकी जैन की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह अस्पताल में भर्ती हैं। विकी से मिलने समर्थ जुरेल भी गए और उन्होंने ही वीडियो शेयर किया है।
Vicky Jain Hospitalized: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनका वीडियो समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। जहां विक्की भैया अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। अब उनकी ये हालत देखकर फैंस भी घबरा गए हैं और पूछ रहे हैं कि क्या हुआ है। हालांकि असल वजह तो मालूम नहीं हो सकी है। मगर दाएं हाथ में फ्रैक्चर नजर आ रहा है, जिस पर पट्टी बंधी हुई है।
विक्की जैन हुए अस्पताल में भर्ती
दरअसल, ‘बिग बॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अंकिता और विक्की के साथ नजर आ चुके एक्टर समर्थ जुरेल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विक्की अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं. उनके एक हाथ पर ड्रिप लगी हुई है, तो दूसरे हाथ को पट्टी से कवर किया गया है. अब उनके हाथ को क्या हुआ है? अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, वीडियो में अंकिता अपने पति के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं और अस्पताल में उनके आस-पास काफी लोग दिखाई दे रहे हैं. विक्की सभी से मिल रहे हैं.
View this post on Instagram
अंकिता-विकी का रिश्ता
अंकिता और विकी ने 2021 में शादी की थी। दोनों टीवी के पॉपुलर कपल हैं। हालांकि बिग बॉस शो में दोनों के रिश्ते को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। यहां तक की शो में अंकिता ने तलाक तक की बाद कर दी थी।
ये भी पढ़े-
Disha Patani के बरेली वाले घर पर फायरिंग, पिता बोले- हम जैसे-तैसे आड़ लेकर बचे…
शो से बाहर आने के बाद अंकिता ने बताया कि दोनों के बीच सब ठीक है। अंकिता ने उल्टा उन पर निशाना साधा जो उनके रिलेशन को जज करते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले अंकिता से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया था तो वह चिढ़ गई थीं। उन्होंने कहा था, ये सब मत पूछा करो यार। इससे प्रेशर पड़ता है फिर। जब होना होगा हो जाएगा।
ये भी पढ़े-
Rise and Fall में Pawan Singh ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी स्टार के आगे एक्टर-कॉमेडियन फीके





