
Ashish Chanchlani-Elli Avram का म्यूजिक वीडियो आउट, फैंस बोले ‘गलत किया भाई!’
Ashish Chanchlani and Elli Avram Song out: यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम का वीडियो सॉन्ग ‘चंदनिया’ शनिवार को रिलीज हो गया है। वहीं, आशीष ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।
Ashish Chanchlani and Elli Avram Song out: आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया, जिसमें कैप्शन दिया, हमारा म्यूजिक वीडियो आ गया है। ‘चंदनिया’ (Chandaniya) नाम का ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें एली और आशीष रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को मिथुन ने कंपोज किया है और विशाल मिश्रा ने इसे गाया है, वहीं, इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं।
रोमांटिक सॉन्ग ‘चंदनिया’ हुई रिलीज
आशीष चंचलानी की एली अवराम के साथ रोमांटिक पोस्ट उनके अफेयर की कंफर्मेशन नहीं बल्कि उनके नए गाने ‘चंदनिया’ के प्रमोशन का हिस्सा मात्र थी। आज एली अवराम और आशीष चंचलानी का नया गाना रिलीज हो गया है। ‘चंदनिया’ नाम का ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें एली और आशीष रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के रिलीज होते ही ये साफ हो गया है कि आशीष इस गाने का प्रमोशन कर रहे थे और वो फोटो भी इस गाने का ही एक हिस्सा मात्र थी।
यूजर्स ने किया ट्रोल
पोस्ट शेयर करने के बाद आशीष के फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे पता था” तो दूसरे ने लिखा “धोखा-धोखा-धोखा।” किसी ने लिखा, “गलत किया आशीष भाई आपने।”बता दें, 12 जुलाई को आशीष और एली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ये कयास लगा रहे थे कि दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर जाहिर कर दिया है।
ये भी पढ़े-
Hardik Pandya और जैस्मिन वालिया का टूटा रिश्ता? ऐसे खुली पोल…
अभिनेत्री के काफी करीब दिखे थे आशीष चंचलानी
आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर एली के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अभिनेत्री के काफी करीब दिखे थे। वहीं, एली अवराम ने हाथ में फूल लिए थीं। दोनों मुस्कुरा रहे थे। तस्वीर शेयर करते हुए आशीष चंचलानी ने कैप्शन में लिखा, “फाइनली।”
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो, एली फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2023 में कॉन्ज्यूरिंग कन्नप्पन में थीं। इस फिल्म में सतीश और रेजिना कैसंड्रा के साथ नासर, आनंदराज, सरन्या पोनवन्नन, वीटीवी गणेश और रेडिन किंग्सले भी थे। इसके बाद वह ‘गुडबॉय’ और 2023 में ‘गणपत’ में दिखी थीं।
ये भी पढ़े-
स्टंटमैन के हक में अक्षय कुमार का बड़ा कदम, 700 वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया बीड़ा
यूट्यूबर आशीष जल्द ही सुपरनैचुरल थ्रिलर “एकाकी” के साथ निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण होगी। एसीवी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाली “एकाकी” में काश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े-
Saiyaara ने पहले ही दिन की कमाई से चौंकाया, टॉप ओपनर की लिस्ट में बनाई जगह





