
Ashish Chanchlani ने किया एली एवराम संग रिश्ता कन्फर्म, रोमांटिक तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
Ashish Chanchlani Girlfriend Elli AvrRam: यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अपनी मिस्ट्री वूमेन का चेहरा रिवील कर दिया है, जो कोई और नहीं बल्कि एली एवराम हैं|
Ashish chanchlani Elli Avram Photo: फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने आज इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को पोस्ट करके अपने फैंस को हैरान कर दिया। ये तस्वीर इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें आशीष चंचलानी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस एली एवराम को गोद में उठाया हुआ है। आशीष चंचलानी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक हार्ट का इमोजी लगाया और लिखा- Finally। अब यूट्यूबर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
तस्वीरों पर यूजर्स ने दी बधाई
आशीष चंचलानी की पोस्ट से ऐसा लगता है कि दोनों ने आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और दिल को छू लेने वाले अंदाज में अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। हालांकि आशीष ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह एली के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर रहे हैं। हो सकता है कि वह किसी फिल्म में एक साथ काम करने वाले हों। बहरहाल उनकी तस्वीरों पर यूजर्स ने बधाई देनी शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
आशीष चंचलानी और एली एवराम की रोमांटिक तस्वीर देख जहां कुछ यूजर्स इन्हें कपल मानकर बधाईयां देने लगें हैं, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिनका मानना है कि ये यकीनन आशीष और एली के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी तस्वीर है, हालांकि सच क्या है अभी साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
ये भी पढ़े-
‘Animal’ को लेकर ऐसा क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना, लोगों को नहीं जमा जवाब
Border 2: Sunny Deol ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, फौजी की वर्दी में आए नजर





