अविका-मिलिंद की सेरेमनी में मचा धमाल, करण-तेजस्वी का हाल बेहाल

Avika Gor: बालिका वधू फेम अविका गौर जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं. 28 साल की उम्र में ये हसीना नेशनल टीवी पर सात फेरे लेने वाली हैं. एक्ट्रेस के मंगेतर मिलिंद चंदवानी उनसे 6 साल बड़े हैं।

Avika Gor: एक्ट्रेस अविका गौर की फाइनली शादी होने जा रही है। वह मिलिंद चंदवानी की दुल्हन बनने वाली हैं और उसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कलर्स टीवी के शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ पर ये कपल सात फेरे लेंगे और पूरी दुनिया इस शुभ दिन की साक्षी बनेगी। कपल की शादी होनी तो 30 सितंबर को है लेकिन हल्दी की रस्म 23 सितंबर को हुई, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। और तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा (Tejaswi Prakash-Karan Kundra) सबका ध्यान खींच रहे हैं।

सेट पर होगी उनकी शादी

आगे प्रोमो वीडियो में अविका गौर कहती हैं, ‘ शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर ही होगी हमारी। यहीं मंडप लगेगा और सारी दुनिया के सामने होगी हमारी शादी।’ यह सुनकर शो के कंटेस्टेंट्स और सेलिब्रिटी कपल्स काफी खुश होते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) 

अविका गौर और मिलिंद की हल्दी सेरेमनी

अविका-मिलिंद की हल्दी के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं रखा गया। किसी ने पिंक कलर पहना तो किसी ने ऑफ-व्हाइट। एक्ट्रेस ने भी नीले रंग का लहंगा पहना। वहीं, मिलिंद भी ब्लैक अटायर में दिखाई दिए। अविका को तो सभी ने प्यार से हल्दी लगाई लेकिन मिलिंद की कपड़ा फाड़ हल्दी हुई। सभी एक्टर्स ने उन्हें जमकर पीले रंग में रंग दिया। उनकी शर्ट तक उतरवा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इधर, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ऊपकर से लेकर नीचे तक पीले रंग में रंगे हुए थे। उनके कपड़ों का कलर तक नहीं समझ आ रहा था। चेहरे तक ‘नायक’ के अनिल कपूर जैसे हो गए थे। पपराजी ने उन्हें देखकर कहा भी, ‘आपकी ही हल्दी सेरेमनी लग रही है।

Back to top button