
Pawan Singh के कमर छूने वाले वीडियो पर Anjali Raghav का रिएक्शन, भड़की हरियाणा की आर्टिस्ट
Anjali Raghav on Pawan Singh: पवन सिंह और अंजली राघव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें भोजपुरी स्टार, अंजली की कमर को टच कर रहे हैं। अब अंजली ने पवन सिंह को लेकर अपनी बात रखी है।
Anjali Raghav on Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर एक महिला आर्टिस्ट को छूते दिखाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पहले सोशल मीडिया पर पवन सिंह की आलोचना की गई और अब उस महिला आर्टिस्ट का बयान आया है। महिला आर्टिस्ट ने कहा है कि अब वह भोजपुरी में काम नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में हुए कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने उन्हें छुआ और यह घटना उन्हें बहुत बुरी लगी।
भोजपुरी में नहीं करेगी काम
अंजली ने दरअसल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कहा, ‘मुझे आप लोगों से बहुत जरूरी बात करनी है। मैं 2 दिन से बहुत परेशान हूं क्योंकि मुझे कई डीएम आ रहे हैं कि मैंने लखनऊ वाले इंसिडेंट पर रिएक्ट क्यों नहीं दिया, थप्पड़ क्यों नहीं मारा। कुछ लोग बोल रहे हैं कि मुझे खुशी हो रही थी। अब पब्लिकली मुझे कोई ऐसे टच करेगा तो क्या मुझे खुशी होगी?’
View this post on Instagram
अंजली ने बताया कि इसके बाद पवन सिंह स्टेज छोड़कर चले गए। इवेंट खत्म हो चुका था। मैं घर आई तो पता चला कि मामला बढ़ गया है। मैंने फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। मुझे कई लोगों ने समझाया कि अगर मामला उठाओगी तो परेशान हो जाओगी। पवन सिंह की पीआर टीम बहुत तगड़ी है, तुम और परेशान हो जाओगी। यह नॉर्मल नहीं था। उनका तरीका हद से ज़्यादा गलत था।
ये भी पढ़े-
लाइव इवेंट में Pawan Singh ने हीरोइन की कमर को किया टच…, वीडियो देख भड़के लोग
अंजली ने कहा कि यही चीज हरियाणा में हुई होती तो जवाब यहां की पब्लिक देती, लेकिन मैं वहां (उत्तर प्रदेश) थी। मैंने तय कर लिया है कि अब मैं भोजपुरी में काम नहीं करूंगी। पवन सिंह जैसे सीनियर आर्टिस्ट के साथ काम करने का मौका मिला, तो कर लिया था लेकिन मैं हरियाणा में खुश हूं और मुझे भोजपुरी में काम नहीं करना है।





