‘आपके लिए साड़ी पहनूंगी…’ Pawan Singh ने छोड़ा Rise and Fall शो; रो पड़ीं धनश्री

Pawan Singh out of Rise and Fall: भोजपुरिया पॉवर स्टार पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल’ शो छोड़ दिया है। पवन सिंह ने जाते-जाते सबकी आंखें नम कर दीं। धनश्री वर्मा और आकृति नेगी तो रो पड़ीं।

Pawan Singh out of Rise and Fall: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ‘राइज एंड फॉल’ शो से बाहर हो चुके हैं। रियलिटी शो को बीच में छोड़कर भोजपुरी पावर स्टार ने फैन्स को बड़ा झटका दिया। शो में उनका बिंदास और मजाकिया एटीट्यूड फैन्स को खूब पसंद आ रहा था। पवन सिंह को अकसर शो पर धनश्री वर्मा संग फ्लर्ट करते देखा जाता था। जैसे ही पवन सिंह ने ऐलान किया कि वो शो छोड़ रहे हैं, धनश्री की आंखों से आंसू निकल आए। एक्ट्रेस ने शो के मंच से उनसे एक वादा भी किया।

पवन सिंह ने दूर किए गिले-शिकवे

जाने से पहले, पवन सिंह ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स से अपने दिल की बात कही, ‘सारे भाई, मेरे सारे साथी दिल के करीब हैं।उन्होंने अंत में कहा, ‘जब भी याद करो मैं आ जाऊंगा।’ अहाना कुमरा से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हर किसी से गलती होती है, चाहे आप हो या मैं, लेकिन अगर हाथ मिलाएंगे तो क्या खराब हो जाएगा। अगर आपको लगता है कि मेरी तरफ से कोई गलती हुई है, तो मैं आपसे दिल से सॉरी बोल रहा हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer) 

इमोशनल हुई धनश्री वर्मा

धनश्री वर्मा ने कहा कि ‘पवन जी, आप घर में सबके साथ बहुत इज्जत से बात करते थे। आप घर का माहौल अच्छा बनाकर रखते थे। हम आपको मिस करेंगे। आप सिर्फ दो हफ्ते हमारे साथ रहे, लेकिन आपने साबित कर दिया कि मुश्किल गेम को दिल से खेला जा सकता है। पवन जी, अब मेरी तारीफ कौन करेगा? जैसी आपकी इच्छा थी, एक दिन मैं साड़ी जरूर पहनूंगी।’

ये भी पढ़े- Zubeen Garg: ‘या अली’ फ़ेम सिंगर जुबिन गर्ग की मौत, ‘स्कूबा डाइविंग’ बनी मौत की वजह

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक पवन सिंह हाल ही में टीवी शो राइज एंड फॉल में दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो वह शो पर मेहमान बनकर कुछ समय के लिए ही जुड़े थे और अब उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। पवन के प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वो लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, लेकिन उनका सफर छोटा ही रहा।

ये भी पढ़े- Jolly LLB 3 Review: अक्षय-अरशद ने किया कमाल, क्लाइमेक्स है मूवी की जान

Back to top button