
Rise and Fall में Pawan Singh ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी स्टार के आगे एक्टर-कॉमेडियन फीके
Rise and Fall: भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया है. शो में उनकी मेहनत, दबंग एटीट्यूड और रियल पर्सनालिटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Rise and Fall: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक रियलिटी शो का हिस्सा बने हुए हैं। यहां हम बात बिग बॉस की नहीं बल्कि बिग बॉस की तरह शुरू हुए एक दूसरे शो की कर रहे हैं जिसने गर्दा उड़ा रखी है। पवन सिंह बतौर कंटेस्टेंट शो राइज एंड फॉल (Rise and Fall) में अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। शुरुआती कुछ एपिसोड्स में वो बेहद कम बोलते हुए दिखाई दिए लेकिन अब खुलकर अपना जलवा दिखा रहे हैं। शो में सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी पवन सिंह को मिल रही है।
शो के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट पवन सिंह
इसके अलावा पवन सिंह शो के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। पवन सिंह अश्नीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल में छाए हुए हैं। हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। शो में कंटेस्टेंट के साथ उनका बॉन्ड काफी पसंद किया जा रहा है। वो अपने वन लाइनर्स और बोलने के अंदाज से फैंस को इम्प्रेस कर रहे हैं।
आपस में लड़ते-झगड़ते नजर आए कंटेस्टेंट
बिग बॉस काफी पुराना हो चुका है। यहां हम बात करेंगे ओटीटी के नए शो राइज एंड फॉल की जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इसे आप लो बजट वाला बिग बॉस का कजिन कह सकते हैं। इस शो में भी कुछ सेलेब्स घर में बंद हैं और प्राइज मनी के लिए आपस में लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं।
शो में हर एक्टर और एक्ट्रेस से उनका कंपटीशन है, लेकिन वो कभी किसी से गलत तरीके से बात करते नहीं दिखते हैं. यही वजह है कि हर कोई उन्हें सम्मान दे रहा है. पवन सिंह ने ये भी कहा कि वो फेक नहीं बन सकते हैं. जैसे हैं वैसे रहेंगे और जिससे उनका दिल नहीं मिलता है, वो दिखावे के लिए बात नहीं करते हैं.
पवन सिंह की यही छोटी-छोटी बातें फैन्स का दिल जीत रही हैं. राइज एंड फॉल शुरू होने से पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट छाए हुए थे. लेकिन जब से दर्शकों ने राइज एंड फॉल में पवन सिंह को नोटिस करना शुरू किया है. तब से बिग बॉस सेलेब्स की चमक फीकी पड़ती दिख रही है और सोशल मीडिया पर उनका ट्रेंड कम है





