
Bigg Boss 19: नीलम और तान्या के बीच आए अमाल मलिक, जमकर हुई बहसबाजी
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए एक बार फिर से ड्रामा और उलझनों से भरा रहा। शो के घर में दोस्ती और भरोसे की डोर अब लगातार टूटती नजर आ रही है।
Bigg Boss 19: टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा चर्चा में रहता है। सीजन 19 के होस्ट की जिम्मेदारी सलमान खान निभा रहे हैं। बीते कई सालों से सुपरस्टार शो से जुड़े हुए हैं। वीकेंड का वार में सलमान घरवालों को डांट लगाते हैं और उनकी गलतियां समझाते हैं। बीबी हाउस के कंटेस्टेंट्स हर काम इस बात को ध्यान में रखकर करते हैं कि वीकेंड का वार में उस काम पर क्या सवाल खड़े किए जा सकते हैं। बिग बॉस 19 में सिंगर अमाल मलिक अपने झगड़ों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
तान्या मित्तल और नीलम गिरी
घर के अंदर तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती पहले जैसी नहीं रही और बीते एपिसोड में हुआ उनका झगड़ा इसे पूरी तरह जाहिर करता है। तान्या को फरहाना भट्ट से बात करते देख नीलम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तान्या को ‘दोगला’ तक कह दिया। यह झगड़ा घर में मौजूद बाकी सदस्यों को भी चौंका गया और कई लोग तान्या के खिलाफ हो गए। इस पूरे विवाद ने न केवल घर के माहौल को गर्म किया बल्कि आने वाले एपिसोड के लिए दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी।
View this post on Instagram
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि जब तान्या और नीलम अपनी लड़ाई को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे और अमाल बीच में कूद पड़ते हैं। तान्या और अमाल के बीच घर के बाकी सदस्य इस लड़ाई को देखकर चौंक जाते हैं। कुछ लोग अमाल की बात पर सहमति जताते भी नजर आते हैं।
‘बिग बॉस 19’ कैप्टेंसी प्रोमो
‘बिग बॉस 19’ के इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट्स एसेंबली रूम में हैं। बिग बॉस कहते हैं, ‘अब वक्त आ गया है कैप्टन के चुनाव का।’ बसीर ने नेहल और अमल का नाम दिया। अभिषेक ने प्रणित और अशनूर का नाम दिया।
View this post on Instagram
अमाल और तान्या के बीच की बहसबाजी प्रोमो में और भी तीखी नजर आई। अमाल ने तान्या पर बरसते हुए आगे कहा, “इसको खुशी है कि अब पूरा वीकेंड का वार इसके ऊपर है। सलमान सर अब इसके बारे में वीकेंड पर बात करेंगे। ये सोचती है कि घर की पूरी कहानी इसी पर चलती है, इसकी वजह से ही घर चल रहा है।”





