
Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी के सामने मचा बवाल, गौरव और अमाल के बीच भिड़ंत
Bigg Boss 19: इस वीकेंड ‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी होस्ट बनकर आएंगे, जो एक के बाद एक हर घरवाले पर सवाल उठाएंगे. वो अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे से तीखे सवाल-जवाब भी करेंगे.
Bigg Boss 19: जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा हैं, घर का माहौल और ज्यादा गरमाता जा रहा है. इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं, बल्कि फिल्ममेकर और खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी आने वाले है. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी गौरव खन्ना से उनकी गेम स्ट्रेटजी पर सवाल पूछते हैं. लेकिन असली हंगामा तब शुरू होता है जब रोहित शेट्टी के सामने अमाल मलिक और गौरव खन्ना एक दूसरे पर निशाना साधने लगते हैं.
रोहित शेट्टी के निशाने पर अमाल मलिक
‘फिल्म विंडो’ के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार पर अमल मलिक और शहबाज को बिग बॉस, एंडेमॉल, क्रिएटिव्स, कलर्स टीवी और शो को बायस्ड कहने और उनकी बेइज्जती करने के लिए डांटा। तो सिंगर ने सफाई देने की कोशिश की लेकिन रोहित शेट्टी और गुस्सा हो गए। होस्ट ने कहा कि बिग बॉस को बेइज्जती बर्दाश्त नहीं। आप लोगों ने जो भी कहा, बिलकुल ही गलत था। इसके बाद वह बोले कि बाहर के दर्शकों को ऐसा लग रहा है कि शो अनफेयर और बायस्ड है क्योंकि हम आपको ज्यादा फेवर कर रहे।
View this post on Instagram
अमाल और गौरव की लड़ाई
इसके बाद अमाल गुस्से में अपने जगह से उठकर बोलते है, ‘अशनूर को जिताया, बजाज के सामने ये बोलते है वो मेरे ग्रुप की है. ये चीटिंग नहीं है, अभी चीटिंग लग रही है आपको.’ फिर गौरव बोलते है, ‘ट्रिगर क्यों हो रहा हो?’ फिर अमाल गुस्से में कहते है, ‘मैं ट्रिगर हुआ न, तो प्रॉब्लम हो जाएगी आपको.’ इसके बाद सभी घरवाले बहुत हैरान हो गए. वहीं एक यूजर ने लिखा, “अमाल को सलमान ने जब गौरव को सुपरस्टार कहा था तब से जलन हो रही है, इसलिए लगातार चिड़चिड़ा बर्ताव कर रहा है.” दूसरे ने कमेंट में कहा, “इस आदमी का गुस्सा और एटिट्यूड बहुत टॉक्सिक है. इसे टॉप 5 तक नहीं पहुंचना चाहिए.”





