Bigg Boss 19: मिड वीक में घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Bigg Boss 19 Eviction: पिछले वीकेंड का वार में नीमल गिरी और अभिषेक बजाज एलिमिनेटे हुए। अक्सर एविक्शन वीकेंड का वार में ही होते हैं लेकिन अब खबर है कि मिड वीक में एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर होना पड़ा है।

Bigg Boss 19 Eviction: टीवी का धमाकेदार शो बिग बॉस 19 फैंस के बीच ट्रेंड कर रहा है। अब बिग बॉस के घर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के कानों पर विश्वास नहीं हो रहा है। दरअसल मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) को घर से बेघर कर दिया गया है। यह फैसला लाइव ऑडियन्स ने लिया है। मृदुल तिवारी फिनाले के इतने करीब आकर घर से चले गए। हालांकि मृदुल तिवारी के घर से बेघर होने वाला एपिसोड अभी आना बाकी है।

मृदुल तिवारी हुए घर से बेघर 

पिछले वीकेंड में जहां डबल एविक्शन ने घरवालों को हिला दिया था, वहीं अब बिग बॉस ने अचानक मिड वीक एविक्शन का ऐलान कर दिया। बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ ने बताया है कि  मृदुल घर से आउट हो गए हैं। इस बार फैसला घर के अंदर गई लाइव ऑडियंस ने किया, जिसने हर कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर वोटिंग की। वोटिंग के नतीजे चौंकाने वाले रहे- सबसे कम वोट मृदुल तिवारी को मिले और उन्हें फिनाले से ठीक चार हफ्ते पहले घर से बाहर जाना पड़ा।

बिग बॉस 19 (Bigg Boss Elimination) में मिड वीक शॉकिंग एविक्शन हुआ है। मृदुल तिवारी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी लेकिन मिड वीक में लाइव वोटिंग में उन्हें कम वोट मिले वो घर से एविक्ट हो गए।

ये भी पढ़े- इस हफ्ते सस्पेंस-थ्रिल का महा डोज, थिएटर्स से लेकर OTT तक होंगी ये फिल्में-सीरीज

क्या बोले लोग

मृदुल की खबर आउट होते ही लोग तहलका का पोस्ट वायरल करके लिख रहे हैं कि शो स्क्रिप्टेड है। लोग सोशल मीडिया पर मृदुल के जाने का दुख मना रहे हैं। ना तो बजाज ना ही बसीर, मृदुल का इविक्शन सबसे गलत था। एक पोस्ट है, मृदुल तिवारी को वोटिंग से तो इविक्ट नहीं कर सकते थे ऑडियंस के जरिये इविक्ट कर दिया। वह सच्चे दिल का इंसान है।

ये भी पढ़े- Shaktimaan Returns: फिर लौट रहा शक्तिमान! लेकिन इस बार है नया सरप्राइज

Back to top button