Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में भिड़े बसीर-अभिषेक, बाजी जीत ले गया ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 का एपिसोड जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर का माहौल और ज्यादा गरम होता जा रहा है। हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टास्क के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच की टकराहट और दोस्ती के नए रंग सामने आ रहे हैं।

Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अब फिर से नए कैप्टन को चुनने की बारी होगी। घर में एक टास्क होगा। घरवालों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है। टीम रेड और टीम ब्लू। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर अली आपस में भिड़ जाते हैं। बसीर तो गुस्से में ब्लैक बोर्ड उठाकर पूल में ही फेंक देते हैं। वीडियो वायरल हो रहा है।

बसीर और अभिषेक के बीच जंग

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसे देख लोग एक्साइटेड हो गए हैं। घर में अब नए कैप्टन को चुनने का टाइम आ गया है। क्लिप में सभी घरवाले कोई टास्क परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज अपनी जान लगा देते हैं। हालांकि दोनों के बीच टक्कर हो जाती है। अभिषेक और बसीर का ये अंदाज देख फैंस अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वो घर को कैसे चलाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दोनों ने एक-दूजे को दी चेतावनी

टास्क के दौरान बसीर ने अभिषेक को “लूजर” कहा। इसके बाद दोनों हाथापाई के लिए आगे बढ़ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी देते नजर आए। बसीर-अभिषेक की कहासुनी को बढ़ता देख ‘बिग बॉस’ के घरवाले ने दोनों को रोक दिया। प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स TV पर रात 10:30 बजे होता है।

अमाल मलिक बनेंगे घर के नए कैप्टन

इस सब बवाल के बाद टीम रेड जीत जाती है, जिनमें अमाल मलिक, अभिषेक, तान्या, मृदुल, अवेज, अशनूर, प्रणित और फरहाना शामिल होते हैं। उन्हें कप्तानी के दावेदारों के लिए आपस में तीन नाम चुनने हैं। अमल घर के नए कैप्टन बनते हैं।

 

Back to top button