
Bigg Boss 19: टास्क के बीच हुई जोरदार झड़प, हाथापाई पर उतर आईं अशनूर…?
Bigg Boss 19 में फिर से एक ग्रुप टूटने की कगार पर है। फिनाले से पहले अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और मालती चाहर (Malti Chahar) के बीच भयंकर झगड़ा हुआ है।
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 रियलिटी शो अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। इसी बीच शो में लगातार झगड़े और बहसबाजी का दौर चल रहा है। हाल ही में अशनूर (Ashnoor Kaur) और मालती चाहर (Malti Chahar) के बीच भी जमकर बहसबाजी हुई। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. इस प्रोमो में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और अशनूर कौर के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली और यह इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई
अशनूर ने तान्या को मारा?
प्रोमो के शुरुआत में तान्या ने अशनूर से कहा, ‘तेरी असलियत तो पूरा इंडिया देख रहा है.’ फिर अशनूर जवाब देती है, ‘फेक नैरेटिव बाद में सेट करो.’ तब तान्या गुस्से में कहती है, ‘मारने के बाद तुमने सॉरी तक नहीं बोला.’ जवाब में अशनूर कहती हैं, ‘मैं किस बात का तुमको सॉरी कहूं तान्या?’ इसके बाद वो क्लिप दिखाई गई, जिसमें टास्क के समय अशनूर तान्या को मारती है और कहती है, ‘सॉरी मैंने नहीं देखा.’ इसके बाद तान्या ने कहा, ‘कोई रिस्पेक्ट नहीं करेगा अगर तुम ऐसे मारोगी तो.’ फिर अशनूर ने कहा, ‘कोई आपकी भी रिस्पेक्ट नहीं करेगा.’
View this post on Instagram
अशनूर ने जान-बूझकर किया ऐसा?
प्रोमो में दिखाया गया है कि अशनूर कौर टास्क जीतने के लिए अपने कंधे पर एक तख्ती को रखने की कोशिश कर रही हैं। तभी तान्या आती हैं और लकड़ी के तख्ते से जुड़े पानी के कटोरे से छेड़छाड़ करने की कोशिश करती हैं। बाद में, अशनूर तख्ता फेंकते हुए तान्या को मारती हुई दिखाई देती हैं, जिस पर तान्या कहती हैं, ‘अगर तुम मुझे ऐसे मारोगी, तो कोई तुम्हारी इज्जत नहीं करेगा।’ अशनूर जवाब देती हैं, ‘कोई तुम्हारी इज्जत नहीं करेगा।’ तब तान्या कहती हैं, ‘मैं तुम्हारी बहुत इज्जत करती हूं, कभी मुझसे मिलने आओ।’ अशनूर कहती हैं कि लोग तभी जाने की धमकी देते हैं जब वे अंदर कुछ नहीं कर सकते।
ये भी पढ़े- Saali Mohabbat: राधिका आप्टे की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, हर सेकंड में दिमाग घुमाने वाला सस्पेंस…
‘बिग बॉस 19’ में फिलहाल आठ कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं और खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। फरहाना भट्ट, अमल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, शाहबाज बदेशा और मालती चाहर अब फिनाले के लिए कॉम्पटिशन कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- हरियाणवी छोरा बन Elvish Yadav उड़ाएंगे गर्दा, डेब्यू सीरीज का टीजर आउट





