
120 Bahadur Trailer: चीनियों से भिड़े ‘120 बहादुर’, फरहान अख्तर की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज
120 Bahadur Trailer: फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये फिल्म 21 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
120 Bahadur Trailer: अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) जल्द ही फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) में नजर आने वाले हैं। अब फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ इस युद्ध से जुडी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी बड़े पर्दे पर ला रही है। इस फिल्म का पहला पोस्टर आने के बाद से ही फिल्म लवर्स इसमें दिलचस्पी ले रहे थे। अब फाइनली ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म में फरहान अख्तर का किरदार काफी शानदार लग रहा है।
फिल्म में दिखेगी देशप्रेम की कहानी
फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के वॉयस ओवर से होती है, जिसमें वो कहते सुनाई देते हैं कि, भारत ने चीन को अपना पड़ोसी नहीं भाई माना था लेकिन चीन ने विश्वासघात किया। दमदार आवाज के साथ ट्रेलर में रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स भी दिखाई देते हैं। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान, रेजांग ला की लड़ाई की रियल कहानी पर आधारित है।
एक स्टैंडर्ड वॉर-ड्रामा टेम्पलेट में फरहान अख्तर का किरदार अपनी पत्नी से युद्ध में जाने की बातें करता नजर आता है. इसके बाद ट्रेलर में युद्ध और कॉम्बैट के सीन शुरू होते हैं. ये सीन्स ‘120 बहादुर’ के ट्रेलर की हाईलाइट हैं. फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू और विजुअल्स दमदार हैं. फाइट और एक्शन सीन्स में कैमरा वर्क इम्प्रेस करता है. फिल्म का स्कोर इन सीन्स को दमदार बना रहा है. हालांकि, डायलॉग्स रेगुलर वॉर ड्रामा फिल्म वाले ही लग रहे हैं. ऐसी फिल्मों को सबसे ज्यादा पुश डायलॉग्स से ही मिलता है.
ये भी पढ़े- Harish Rai Death: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, इस गंभीर कैंसर ने ली जान
कुल मिलाकर ट्रेलर से ‘120’ बहादुर एक सॉलिड फिल्म तो लग रही है. आने वाले दिनों में फिल्म के दूसरे प्रमोशनल कंटेंट से ये तय होगा कि जनता को इसमें थिएटर्स तक खींच के लाने वाला एक्स-फैक्टर मिलता है या नहीं. डायरेक्टर रजनीश घई की ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े- Force 3: हर्षवर्धन राणे की लगी लॉटरी, जॉन अब्राहम की सुपरहिट फ्रैंचाइजी में एंट्री





