Republic Day Special: ‘राजी’ से लेकर ‘तेजस’ तक…, इन फिल्मों में दिखा नारी शक्ति का साहस

Republic Day Special: बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, जिनमें देशभक्ति का जज्बा, अपने देश के लिए बलिदान की कहानी दिखाई गई है। ऐसी कुछ महिला प्रधान फिल्में भी बड़े पर्दे पर देखने को मिली हैं।

Republic Day Special: 26 जनवरी को भारत अपना 77वां रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करने जा रहा है. इस खास दिन पर हर देशवासी के दिल में जोश, गर्व और खुशी का माहौल होता है. अगर आप इस बार घर पर ही रिपब्लिक डे मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो देशभक्ति से भरी ये फिल्में आपके जश्न को और खास बना सकती हैं। साथ ही यह फिल्में दिखाती हैं कि कैसे नारीशक्ति अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है। यह फिल्में आम महिलाओं को भी प्रेरित करती हैं।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘राजी’ साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई। फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत नाम की भारतीय जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित थी। सहमत जासूरी मिशन पर पाकिस्तान जाती है। पाकिस्तान के एक आर्मी ऑफिसर फैमिली की बहू बनती है। यहां रहकर वह हिंदुस्तान के लिए जरूरी जानकारी जुटाती हैं। देश तक वह जानकारी पहुंचाती है। यह फिल्म एक महिला के अपने देश के लिए असीम प्यार को दिखती है। साथ ही उनके साहस की कहानी को कहती है।

आलिया भट्ट ने बर्थडे पर जारी किया फिल्म 'राजी' से फर्स्ट लुक, ट्रेलर की रिलीज डेट भी बताई | Jansatta

यामी गौतम की आर्टिकल 370

दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम ने एनआईए एजेंट जूनी हक्सर का किरदार निभाया था। यह फिल्म फिल्म सत्य घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म के अलावा ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी यामी ने एक भारतीय खुफिया अधिकारी जैस्मिन अल्मेड़ा का किरदार निभाया था। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे लेकिन यामी का किरदार भी काफी अहम था।

Article 370 BTS Video: यामी गौतम ने बहाया जमकर पसीना, बिना रुके हर पल ऐसे किया खुद को किरदार के लिए तैयार - Article 370 Actress Yami Gautam Shares Bts Video How

कंगना रनौत की ‘तेजस’

साल 2023 में कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हुई। इसमें उन्हाेंने एक  इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर तेजस गिल का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार एक भारतीय जासूस को रेसक्यू करता है। फिल्म ‘तेजस’ को सर्वेश मेवड़ा ने लिखा और निर्देशित किया था।

तेजस' का ट्रेलर जारी, आतंकियों का खात्मा करने निकलीं कंगना रनौत

तापसी पन्नू की ‘नाम शबाना’

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में तापसी पन्नू ने लीड रोल किया था। यह फिल्म एक आम लड़की के सीक्रेट एजेंट बनने की कहानी कहती है। वह कैसे अपने देश की सुरक्षा के लिए सीक्रेट मिशन  को अंजाम देती है, यही सब फिल्म में दिखाया गया था।

नाम शबाना' समीक्षा: तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म में जासूसों की भरमार है, लेकिन गुप्तता की कमी है।

जान्हवी कपूर की गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

साल 2020 में रिलीज हुई जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में एक लड़की के एयरफोर्स ऑफिसर बनने की कहानी थी। इस सपने को पूरा करने में उसे अपने पिता (पंकज त्रिपाठी) का साथ मिलता है। असल गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। वह कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला एयरफोर्स ऑफिसर थीं। गुंजन 900 से ज्यादा घायल सैनिकों को कारगिल क्षेत्र से निकालने वाले ऑपरेशन का हिस्सा रही थीं।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'.. ये बायोपिक उस महिला की जिंदगी पर बनी है, जिसने ना सिर्फ समाज की रूढ़िवादी परंपरा और सोच को तोड़ा, बल्कि दूसरी ...

डायना पेंटी की परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन

2018 में आई फिल्म ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरन’ में डायना पेंटी ने इंटेलीजेंस ब्यूरो की कैप्टन अंबालिका बंद्योपाध्याय नाम का एक फिक्शन किरदार निभाया था। इस फिल्म मे वो एक सख्त इंटेलीजेंस ऑफिसर के रोल में नजर आईं। वह पोखरन में हुए परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाती हैं।

परमाणु फिल्म की अभिनेत्री डायना पेंटी: मैंने हमेशा अलग-अलग विधाओं में काम करने की सचेत कोशिश की है | बॉलीवुड समाचार - द इंडियन एक्सप्रेस

 

Back to top button