Satish Shah Death: मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन, किडनी की बीमारी से लड़ रहे थे जंग

Satish Shah Death: कॉमेडी फिल्म में अपने रोल से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी का जाना माना चेहरा रहे एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. भारतीय निर्माता अशोक पंडित ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट डाला है। सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

टीवी से मिली थी पहचान

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने सेंट ज़ेवियर कॉलेज, मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में फिल्मों से की, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से मिली, जिसमें उन्होंने हर एपिसोड में अलग-अलग किरदार निभाए थे. बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कल हो ना हो’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘सत्यमेव जयते’ जैसी कई हिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं.

अशोक पंडित ने क्या कहा

सतीश शाह ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे दोस्त और शानदार एक्टर सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया है। उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। हमारी इंडस्ट्री का ये बड़ा नुकसान है। आम शांति।

सतीश के मैनेजर ने इस खबर को इंडिया टुडे से बात करते हुए कन्फर्म किया है। रविवार को एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।

 

Back to top button