
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा-मलाइका समेत कई bollywood सेलेब्स ने किया योग
Bollywood On International Day of Yoga: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया है। उन्होंने योग दिवस पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। आइए देखतें हैं।
Bollywood On International Day of Yoga: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में जबरदस्त जोश दिखा। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा और नीतू कपूर ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए। इन वीडियोज में वह अधोमुखश्वानासन से लेकर धनुरासन, चक्रासन, भेकासन, गोमुखासन, हलासन, सर्वांगासन और शीर्षासन तक हर योगासन का अभ्यास करती दिखीं। सभी ने अपने फैंस को योग के लिए प्रेरित किया और बताया कि ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना जरूरी है।
मलाइका अरोड़ा ने किया योग
मलाइका अरोड़ा ने योग दिवस पर एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “योग सिर्फ एक दिन करने की चीज नहीं है, यह तो पूरी जिंदगी के लिए है। अगर दिन की शुरुआत योग से होती है, तो अंत शांति और शुक्रिया के एहसास के साथ होता है। यही असली सुकून है।”
View this post on Instagram
शिल्पा ने की योग बचाने की गुजारिश
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए योग दिवस पर अपनी बात बड़े ही गहरे अंदाज में रखी। उन्होंने लिखा, “जब हमारे पास कोई चीज एक ही होती है, तो उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। इस बार की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ है। हमारे जीवन में संतुलन बहुत जरूरी है, चाहे वो शरीर का हो, मन का हो या आत्मा का। अच्छी सेहत को कमाना पड़ता है, संभालकर रखना पड़ता है। योग सिर्फ पोज नहीं, बल्कि सोच है। यह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी धरती और समाज के लिए है।”
View this post on Instagram
दीया मिर्जा ने बताया योग दिवस का महत्व
दीया मिर्जा ने योग दिवस की इस साल की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ को ध्यान में रखते हुए कैप्शन में लिखा, ”योग सिर्फ शरीर को नहीं, पूरे समाज को जोड़ने की ताकत रखता है। जैसे हम योग में सांसों पर ध्यान देते हैं, वैसे ही हमें साफ हवा की अहमियत भी समझनी चाहिए। साफ हवा चाहिए तो धरती को भी सेहतमंद रखना होगा। हमें मिलकर आवाज उठानी होगी ताकि देशभर के सभी लोग भी साफ हवा को प्राथमिकता दें।”
View this post on Instagram
हिना खान समुद्र किनारे किया योग
हाल ही में कैंसर से जूझ चुकीं और शादी करने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने समुद्र किनारे योग किया है। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘अच्छे व्यू के साथ योग। योग, सांसों की एक्सरसाइज, ध्यान सब कुछ है। अपने लिए सबसे अच्छे रहें।’
View this post on Instagram





