LPG गैस की किल्लत पर बोले Akshay Kumar, बताया कैसे घर में पत्नी कर रहीं मैनेज?

Akshay Kumar On LPG Crises: बीएमसी के ‘मुंबई क्लीन लीग’ कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने LPG की कमी पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि पत्नी ट्विंकल ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर किए हैं.

Akshay Kumar On LPG Crises: मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन का असर दूसरे देशों पर भी पड़ रहा है. भारत में इसके चलते एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी किल्लत हो गई है. वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी एलपीजी गैस की कमी की परेशानी झेल रहे हैं. एक इवेंट के दौरान एक्टर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया. इसके अलावा इवेंट में खिलाड़ी कुमार कंट्रोवर्सियल सॉन्ग ‘सरके चुनर’ पर बोलने से बचे.

LPG गैस की किल्लत का अक्षय कुमार

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या उनके आलीशान घर पर भी गैस की दिक्कत है, तो अक्षय हंसते हुए बोले, “अभी तो घर में गैस की कोई किल्लत नहीं, लेकिन ट्विंकल बहुत स्मार्ट हैं। उन्होंने बैकअप के तौर पर दो इंडक्शन स्टोव ऑर्डर कर दिए। अब आ गए हैं या नहीं, ये मुझे नहीं पता!” यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां लोग मीम्स बना रहे हैं। दुकानदार ब्लैक में सिलेंडर बेच रहे हैं, जबकि आम लोग ऑनलाइन इंडक्शन के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं।

संजय दत्त के और नोरा के गाने पर अक्षय ने क्या कहा

इस दौरान अक्षय कुमार से संजय दत्त और नोरा फतेही के हाल ही में रिलीज हुए गाने सरके चुनर पर लग रहे अश्लीलता के आरोप को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने कहा,  बीएमसी से जुड़ा यह सवाल नहीं… अगर बॉलीवुड क्लिन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता वह आकर सफाई कर दें.

ये भी पढ़े- Nora Fatehi-Sanjay Dutt के अश्लील गाने पर एक्शन, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटा गाना

अक्षय कुमार वर्क फ्रंट

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया. इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है. फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़े- Arijit Singh की राह पर श्रेया घोषाल…, बताया किस दिन ले सकती हैं संन्यास

फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और यह 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. भूत बंगला के अलावा अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में वेलकम टू द जंगल, हैवान, हेरा फेरी 3 और भागम भाग 2 भी शामिल हैं.

Back to top button