
‘Dhurandhar’ की सक्सेस ने बढ़ाए Akshaye Khanna के भाव! छोड़ दी अजय देवगन की फिल्म?
Akshaye Khanna Rejected Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की एक्टिंग और उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों पर खूब राज कर रही हैं। इसी बीच एक फिल्म को अक्षय खन्ना ने ठुकराकर दर्शकों को हैरान कर दिया है।
Akshaye khanna Film: पूरी ‘धुरंधर‘ में एक ऐसा सीन नहीं था, जहां अक्षय खन्ना ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस न दिया हो. बाकी एक्टर्स एक तरफ और रहमान डकैत का किरदार में वो एक तरफ। इसी बीच एक्टर के खाते में दो बड़ी फिल्में आ गई हैं। जिससे पहले ही वो कुछ तगड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। अब पता लगा कि ‘धुरंधर’ की छप्परफाड़ कमाई के बाद एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। जिसके चलते अजय देवगन की बड़ी फिल्म को छोड़ दिया। क्या है पूरा सच, जानिए…
धुरंधर की सफलता के बाद बढ़ाई फीस
बॉलीवुड मशीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर के करीब 600 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस में बड़ी बढ़ोतरी की मांग की थी. इसके साथ ही उन्होंने दृश्यम 3 (Drishyam 3) में अपने किरदार के लुक और ट्रीटमेंट में कुछ अहम क्रिएटिव बदलाव भी चाहें. बताया जा रहा है कि फीस और क्रिएटिव डिफरेंस के चलते एक्टर और निर्माताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद अक्षय ने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली.
अभी भी चल रही है बातचीत
अभी पूरी तरह से यह मामला खत्म नहीं हुआ है. इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि अक्षय खन्ना और फिल्म निर्माताओं के बीच अभी भी बातचीत चल रही है. अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि अक्षय इस प्रोजेक्ट में वापस लौटेंगे या फिर निर्माता किसी दूसरे कलाकार के साथ आगे बढ़ेंगे.
ये भी पढ़े- Mysaa Teaser: रश्मिका मंदाना को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, टीजर आते ही मच गई हलचल…
साथ ही बाहर निकलने का जब ऑफिशियल कंफर्मेशन होगा, तब ही कुछ कहा जा सकता है. देखना होगा कि मेकर्स इसे लेकर क्या फैसला लेते हैं. क्या वो बढ़ी फीस की डिमांड मान लेंगे या अक्षय को जाने देंगे? हालांकि, अजय देवगन की फिल्म के लिए अक्षय का जाना खतरा पैदा कर सकता है.
ये भी पढ़े- Don 3: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने किया ऐसा काम, लगेगा 440 वोल्ट का झटका





