
‘Dhurandhar’ की सक्सेस से दूर अक्षय खन्ना, घर में करवाया वास्तु शांति हवन
Akshay Khanna: फिल्म धुरंधर की सक्सेस के बाद अब अक्षय खन्ना अलीबाग वाले घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने वास्तु शांति की पूजा रखवाई घर में और हवन भी करवाया।
Akshay Khanna: फिल्म धुरंधर’ (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता के बीच अक्षय खन्ना मीडिया की चकाचौंध से दूर हैं। वो अलीबाग में अपने बंगले पर शांति और प्राइवेसी इंजॉय कर रहे हैं। फैंस रहमान डकैत के उनके किरदार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खासकर fa9la गाने में उनका डांस ट्रेंड बन गया है। पर वो इन सबसे दूर घर पर वास्तु शांति हवन करते नजर आए। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
पंडित जी ने बताया अक्षय के बारे में
हाल ही में शिवम म्हात्रे नाम के एक पुजारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षय अलीबाग में अपने घर पर वास्तु शांति हवन करते हुए दिख रहे हैं. क्लिप में अक्षय तीन पुजारियों के साथ पूजा करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने सफेद शर्ट और नीली डेनिम पहनी हुई है.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट
पूजा कराने वाले पुजारी द्वारा शेयर किया गया वीडियो जब से ऑनलाइन आया है, तब से सबका ध्यान खींच रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मेरा आदमी एक ही साल में 2 500+ करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने के बाद चिल कर रहा है. दूसरे ने शेयर किया, “भाई ने उस समय की दो सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में काम किया और अलीबाग में चिल करने चला गया.”
ये भी पढ़े- स्त्री’ ने खोली बॉलीवुड की पोल, Dhurandhar के दुश्मनों पर बरसीं श्रद्धा कपूर
वहीं धुरंधर के बाद अक्षय अब फिल्म महाकाली में नजर आने वाले हैं। यह मूवी 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय शुक्राचार्या का किरदार निभाने वाले हैं जो असुर के गुरू थे। कुछ दिनों पहले फिल्म से अक्षय का लुक रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
ये भी पढ़े- Dhurandhar की सफलता पर रणवीर सिंह का रिएक्शन, कहा- ‘नजर और सब्र…





