
‘बैठना मत…’Amitabh Bachchan ने KBC के सेट पर जावेद अख्तर से कही ये बात
Kaun Banega Crorepati 17: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ शो पर मशहूर लेखक जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है.
Kaun Banega Crorepati 17: मशहूर राइटर जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में शिरकत करेंगे। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें बिग बी (Amitabh Bachchan) दोनों मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और उनके साथ मिलकर केक काटते हैं. इतना ही नहीं, अमिताभ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जंजीर’ का एक मशहूर डायलॉग भी उसी अंदाज में बोलते हैं. इस दौरान केबीसी (Kaun Banega Crorepati) के मंच पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी कों हैरान कर दिया.
सेट पर आएंगे जावेद अख्तर और फरहान
रविवार को, सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कौन बनेगा करोड़पति 17 के आगामी एपिसोड का एक नया प्रोमो साझा किया। प्रोमो में बिग बी, जावेद का गर्मजोशी से स्वागत करते और उनके और फरहान के साथ अपने जन्मदिन का केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही फरहान और जावेद हॉट सीट पर बैठते हैं, अमिताभ जंजीर से अपना पॉपुलर डायलॉग दोहराते हैं। जिस तरह से उन्होंने यह संवाद बोला, उससे जावेद स्पष्ट रूप से प्रभावित हुए और फरहान भी उनकी सराहना करते नजर आए।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने क्रिएट किया जंजीर मोमेंट
इन सबके बीच एक बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थी उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जंजीर का एक डायलॉग दोहराना। बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर फिल्म जंजीर का जो मोमेंट क्रिएट किया उसने फैंस को नॉस्टेलजिया दे दिया।
ये भी पढ़े-
Bigg Boss 19 ‘ मे होगा जबरदस्त धमाल, सिस्टम हिलाने’ आ रहे एल्विश यादव
साल 1973 में रिलीज हुई ‘जंजीर’ का डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था और इसकी कहानी मशहूर राइटर जोड़ी सलीम-जावेद ने मिलकर ने लिखी थी. यह एक एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म थी, जिसमें जया बच्चन, प्राण, अजीत खान और बिंदु जैसे सितारे अहम किरदारों में थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर विजय का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की हुई सगाई, कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?





