Ikkis का ट्रेलर देख भावुक हुए Amitabh Bachchan, नाती अगस्त्या के लिए शेयर किया पोस्ट

Ikkis Trailer: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की आगामी फिल्म इक्कीस (Ikkis Trailer) का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। अब अमिताभ ने नाती की मूवी के ट्रेलर को देख अपना रिएक्शन दिया है।

Ikkis Trailer: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के बाद अब उनके नाती अगस्त्य फिल्मी दुनिया में धमाका करने वाले हैं। अगस्त्य नंदा अपनी फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, जो दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इक्कीस का ऑफिशियल ट्रेलर भी सामने आया, जिसकी वजह से अगस्त्य छाए हुए हैं। इसी बीच, अब अपने नाती को एक्टिंग करता देख अमिताभ बच्चन भावुक हो गए हैं और उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें बॉलीवुड के मेगास्टार ने उनकी जमकर तारीफ की।

‘जब तुम पैदा हुए थे तो…’

अभिनेता ने लिखा, “अगस्त्य! तुम्हारे जन्म के तुरंत बाद मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया था… कुछ महीने बाद, मैंने तुम्हें फिर से अपनी बाहों में लिया और तुम्हारी कोमल उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेलने लगीं… आज, तुम दुनिया भर के सिनेमाघरों में छाने के लिए तैयार हो।” उन्होंने आगे कहा, “तुम खास हो… मेरी सारी दुआएं और आशीर्वाद तुम्हारे साथ हैं… तुम हमेशा अपने काम को गौरवान्वित करो और परिवार के लिए सबसे बड़ा गौरव बनो।

परमवीर चक्र विजेता के रोल मे अगस्त्य नंदा

आने वाली वॉर-ड्रामा “इक्कीस” का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया था। अगस्त्य नंदा भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे, जो भारत-पाक युद्ध के समय सिर्फ़ 21 वर्ष के थे। ट्रेलर में इस सैनिक के जीवन की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में बिताए उनके दिनों से लेकर उनके “साहस और दृढ़ विश्वास” के ज़रिए देश को गौरवान्वित करने के उनके प्रयासों तक की झलक दिखाई गई है।

ये भी पढ़े- अमिताभ बच्चन का पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी, Diljit Dosanjh को दी धमकी

यूं तो अगस्त्य नंदा ने साल 2023 में ही जोया अख्तर निर्देशित द आर्चीज से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन बड़े पर्दे पर वह अब एंट्री मारने वाले हैं। वह रियल लाइफ बेस्ड मूवी इक्कीस (Ikkis) में अपना दमखम दिखाएंगे।

ये भी पढ़े- De De Pyaar De 2 का पार्टी सॉन्ग रिलीज, हनी-अजय की जुगलबंदी ने जीता दिल

Back to top button