
पंचतत्व में विलीन हुईं Anil Kapoor की मां, सेलेब्स ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई
Anil Kapoor Mother Passed Away : अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई 2025 को निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार 3 मई को पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ।
Anil Kapoor Mother Passed Away : बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार, 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विले पार्ले श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के साथ ही तमाम सेलेब्स ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार
निर्मल के अंतिम संस्कार में उनके बेटे बोनी, अनिल और संजय को गमगीन हालत में देखा गया। उनकी आखिरी विदाई में पोते-पोतियां सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर भी विदाई देते हुए भावुक नजर आए। जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान वे काफी भावुक दिखीं।
View this post on Instagram
दादी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए शनाया कपूर भी पहुंचीं। परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी अंतिम संस्कार में नजर आए। अनुपम खेर भी निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।
View this post on Instagram
धूमधाम से मनाया गया था 90वां जन्मदिन
पिछले साल निर्मल कपूर ने अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए थे। इस खास मौके पर कपूर परिवार ने बड़े धूमधाम से जश्न मनाया था। बेटे बोनी कपूर और अनिल कपूर ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए मां के लिए इमोशनल मैसेज लिखकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
View this post on Instagram
निर्मल कपूर के बारे में
निर्मल दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी और चार बच्चों बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। वह अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और मोहित मारवाह जैसी मशहूर हस्तियों की दादी भी थीं। बता दें कि पिछले साल निर्मल कपूर ने अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए थे।
‘Housefull 5’ के ‘लाल परी’ गाने में हनी सिंह ने मचाया धमाल, थिरके अक्षय कुमार