
सिकंदर ने मजाक में Anupam Kher को मारा थप्पड़, शॉक्ड एक्टर ने कह दी बड़ी बात
Anupam Kher: सोशल मीडिया पर शिकंदर खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता को मजाक में मारते दिख रहे हैं। उनकी इस हरकत पर एक्टर शॉकिंग रिएक्शन देते नजर आए।
Anupam Kher Video Viral: बॉलीवुड फिल्मों के बड़े एक्टर अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा वक्त हो चुका है. एक्टर फैंस को अपने काम के जरिए एंटरटेन करते आए हैं. फिल्मों के इतर वे सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस का मनोरंजन करने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं. एक्टर के बेटे सिकंदर खेर ने हाल ही में अनुपम खेर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों कैसे एक दूसरे की मौज लेते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में एक्शन भी है, डायलॉग भी और ह्यूमर भी.
क्या है वीडियो में
वीडियो में सिकंदर बताते हैं कि अनुपम का एक साइड का गाल सुन है क्योंकि उन्होंने कुछ ट्रीटमेंट करवाया है। इसके बाद सिकंदर पूछते हैं कि कहां हुआ है, सुन? अनुपम हाथ से बताते हैं। इसके बाद सिकंदर उलटा हाथ कर अनुपम के गाल पर उसी जगह पर मारते हैं।
View this post on Instagram
अनुपम ने सिकंदर को डांटा
जब सिकंदर अपना हाथ लेकर आते हैं तो अनुपम बोलते हैं कि क्या करने वाला है? ज्यादा जोर से लगा न तो उल्टे हाथ का मारूंगा, नाक तोड़ दूंगा।
हालांकि सिकंदर मार देते हैं, अनुपम भी हैरान हो जाते हैं। इसके बाद सिकंदर दोबारा मारते हैं और बोलते हैं क्या करोगे आप? अनुपम फिर बोलते हैं इस थप्पड़ की गूंज तुम्हें मरते दम तक सुनाई देगी। सिकंदर जब दोबारा कोशिश करते हैं मारने की तो अनुपम बोलते हैं नहीं नहीं बेटा, ऐसा मत कर, ऐसा नहीं करते हैं।
सिकंदर फिर बोलते हैं कि वह इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करेंगे तो अनुपम बोलते हैं नहीं, तुम ऐसा नहीं करोगे। ये हमारे बीच की पर्सनल बात है।





