अनुष्का शर्मा-विराट कोहली एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा हाल ही में विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं, जहां उनके सादगी भरे लुक पर हर किसी की नजरें टिक गईं। विराट और अनुष्का का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma-Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. फैंस दोनों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में उनकी फैन पेज या पैपराजी दोनों के साथ वाली तस्वीरें या वीडियो शेयर करें, तो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता. आज सुबह से ही विराट और अनुष्का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया.

सिंपल लुक में दिखे विराट-अनुष्का

विराट कोहली ने इस दौरान सिंपल सा सेमी-फॉर्मल लुक अपनाया था, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने बेज रंग की बशर्ट को ब्लैक ट्राउजर पहना था, साथ में सनग्लास के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने साधारण लुक से सबको इंप्रेस कर दिया। अनुष्का शर्मा ने व्हाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट सूट पहना था, जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी था। लेकिन, लोगों की नजर उनके तुलसी की माला और माथे पर लगी बिंदी पर टिक गई, जो उनके सादगी भरे लुक का हाइलाइट बन गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

एथनिक आउटफिट में दिखीं अनुष्का शर्मा

वहीं, अनुष्का ने कंफर्टेबल एथनिक आउटफिट चुना. उन्होंने हल्के पेस्टल रंग का कुर्ता सेट पहना था, जिस पर फ्लोरल प्रिंट थे और साथ में मैचिंग दुपट्टा लिया था. उन्होंने अपने लुक को फ्लैट्स और ओवल सनग्लासेस के साथ पूरा किया. अनुष्का ने बाल खुले रखे थे और मेकअप भी मिनिमल था. एयरपोर्ट में दाखिल होते वक्त अनुष्का ने फोटोग्राफर्स को गर्मजोशी से मुस्कुराकर हाथ भी हिलाया.

ये भी पढ़े- अजीबोगरीब हाल में स्पॉट हुए Rajkummar Rao, वायरल वीडियो देख हैरान फैंस

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता जल्दी ही प्यार में बदल गया। कई सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद, दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी के चार साल बाद 2021 में अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया और फिर कपल ने फरवरी 2024 में बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया, जिनकी प्राइवेसी को लेकर दोनों बेहद सतर्क रहते हैं।

ये भी पढ़े- Rajpal Yadav के खाते में कितनी रकम पहुंची, किसने किया सिर्फ वादा…?

Back to top button