
The Traitors: अंशुला कपूर का सफर हुआ खत्म, बोलीं- ‘शो चुनौती भरा रहा’
The Traitors : Anshula Kapoor को बीते दिनों शो The Traitors में देखा गया था. हालांकि उन्होंने शो से निकलने के बाद इसको लेकर खुलकर बात की और बताया कि इसके कारण वो काफी परेशान हो गई थीं.
The Traitors : करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का फिनाले आने वाला है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शो से बाहर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि शो का सफर चुनौती भरा था। अंशुला कपूर ने बताया कि शो ‘द ट्रेटर्स’ में उनकी ‘चाची’ महीप कपूर उनके साथ थीं, जिससे उन्हें सामान्य और सुरक्षित महसूस हुआ। जब उनसे पूछा गया कि चाची महीप की मौजूदगी उनके लिए कितनी अहम थी, अंशुला ने कहा कि इससे उन्हें भावनात्मक सहारा मिला।
चुनौती भरा था शो का सफर
अंशुला कपूर ने बताया, “मैंने पहले कभी रियलिटी टीवी शो या इतना लंबा कोई प्रोजेक्ट नहीं किया था। आमतौर पर जब शूटिंग होती है, तो आप घर जाकर आराम कर लेते हैं। लेकिन, इस शो में हम सब एक ही जगह पर बंद थे और बाकी सभी कंटेस्टेंट मेरे लिए अजनबी थे। शो का सफर चुनौती भरा था। ऐसे में ‘चाची’ का साथ होना बहुत सुकून और हिम्मत देने वाला था।”
रफ्तार ने अचानक छोड़ दिया शो
बता दें कि ‘सर्किल ऑफ शक’ राउंड में महीप कपूर और आशीष विद्यार्थी को वोट देकर शो से बाहर कर दिया गया। वहीं, ट्रेटर्स ने मुकेश छाबड़ा को टारगेट करके एलिमिनेट कर दिया। इस एपिसोड में बड़ा मोड़ तब आया, जब रफ्तार ने अचानक शो छोड़ दिया। यह फैसला सूफी मोतीवाला के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का अचानक निधन, कार्डियक अरेस्ट बना वजह
अपने एविक्शन के बारे में बात करते हुए अंशुला कपूर ने बताया, ”जब मुझे वोट देकर बाहर किया गया, तो मेरे दिल या सोच ने कभी नहीं कहा कि एलनाज नौरोजी ट्रेटर हो सकती है। मैंने उसे पूरी तरह से सपोर्ट किया, हालांकि टीवी पर सब कुछ नहीं दिखाया गया। शायद इसी वजह से जो लोग मेरे बारे में पहले से कन्फ्यूज थे, उन्होंने मुझ पर शक करना शुरू कर दिया।”
अंशुला ने कहा, ”एक तरह से मेरा गेम एलनाज के साथ ही खत्म हो गया था, लेकिन मैं मुस्कुराते हुए शो से बाहर निकली। मैं घर लौटकर खुश हूं।”
‘पंचायत’ सीजन 4 : सीरीज की सफलता से गदगद ‘प्रधान जी’, बताया- ‘सभी के लिए कुछ है’
रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का पहला सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इस हफ्ते शो में बड़ा मोड़ आया, जब एक साथ पांच कंटेस्टेंट्स अंशुला कपूर, जानवी गौर, एलनाज नौरोजी, सूफी मोतीवाला और जन्नत जुबैर को बाहर कर दिया गया। इस शो का ग्रैंड फिनाले 3 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
“फैंस को मिलेगा सरप्राइज? Anupama में वनराज की वापसी पर बोले सुधांशु पांडे”





