
बैंकॉक में शूट होगी ‘Awarapan 2’, इमरान हाशमी संग इश्क लड़ाएंगी दिशा पाटनी
Awarapan 2 film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Emraan Hashmi and Disha Patani’s Awarapan 2: हिंदी फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। साल 2007 में आई आवारापन के सीक्वल के तौर पर इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। पहले खबरें सामने आई कि मेकर्स ने इस मूवी के लिए एक्ट्रेस दिशा पाटनी को कास्ट किया है। अब जानकारी सामने आई है कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी आने वाले दिनों में फिल्म ‘आवारापन 2′ (Awarapan 2) की शूटिंग बैंकॉक में करते दिखाई देंगे।
बैंकॉक में शूट होगी Awarapan 2
पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार इमरान हाशमी और दिशा पटानी की नई फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग इसी हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला शेड्यूल बैंकॉक में होगा। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी सहित पूरी टीम एक महीने के लिए बैंकॉक में रहेगी। यह एक मैराथन शेड्यूल है। इस दौरान फिल्म की 50% से ज्यादा शूटिंग को पूरा कर लिया जाएया।
ये भी पढ़े-
Haq Teaser: Yami Gautam की फिल्म का टीजर रिलीज, शाह बानो केस पर बनी है मूवी
इमरान-दिशा की जोड़ी पहली बार
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का इंतजार लोगों को बड़ी बेसब्री से है। मेकर्स इस मूवी की शूटिंग को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिल्म में इमरान-दिशा की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी।
ये भी पढ़े-
माता-पिता बनने वाले हैं Vicky और Katrina, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
कब रिलीज होगी आवारापन 2
इस साल मार्च के महीने में एक प्रोमो वीडियो शेयर इमरान हाशमी ने इस बात का एलान किया था कि 19 साल बाद आवारापन सिनेमाघरों में लौटेगी। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 3 अप्रैल 2026 को आवारापन के सीक्वल को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े-
Homebound: मां Sridevi की साड़ी में जाह्नवी कपूर का जलवा, ऋतिक-तमन्ना ने लूटी लाइमलाइट
Mastiii 4 का मजेदार टीजर रिलीज, एडल्ट कॉमेडी फिल्म में हॉटनेस का तड़का





