
Emraan Hashmi ने शुरू की ‘आवारापन 2’ की शूटिंग, सेट से सामने आई फर्स्ट फोटो
Emraan Hashmi In Awarapan 2: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जानिए मेकर्स ने किस तरह दी जानकारी।
Emraan Hashmi In Awarapan 2: ‘आवारापन’ के लगभग 18 साल बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों से साझा की। उन्होंने इसके मुहूर्त शॉट की एक फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और बिलाल सिद्दीकी द्वारा लिखित ‘आवारापन 2’ का निर्माण विशेष भट्ट द्वारा विशेष फिल्म्स के तहत किया जा रहा है। पहला शूटिंग शेड्यूल फिलहाल बैंकॉक में चल रहा है। इमरान हाशमी और निर्माता विशेष भट्ट ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। अब मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी जानकारी साझा की है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’
इससे पहले इमरान हाशमी और विशेष फिल्म्स “जन्नत,” “मर्डर,” “राज,” “गैंगस्टर,” “हमारी अधूरी कहानी,” और “आवारापन” जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। “आवारापन 2” का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है, जिसका निर्माण विशेष भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले किया है।
ये भी पढ़े-
‘Thamma’ का पहला आइटम सॉन्ग रिलीज, रश्मिका-आयुष्मान की सिजलिंग केमिस्ट्री
फिल्म शिवम के सफर को जारी रखेगी, जिसमें एक नई कहानी के साथ पुराने एलिमेंट का ब्लेंड होगा। यह फिल्म 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
बैंकॉक में शूट होगी ‘Awarapan 2’, इमरान हाशमी संग इश्क लड़ाएंगी दिशा पाटनी
आवारापन 2 के अलावा इमरान हाशमी को आने वाले दिनों में जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘हक’ में यामी गौतम के साथ देखा जाएगा। शाह बानो मामले पर आधारित यह कोर्टरूम ड्रामा 7 नवंबर, 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर भी जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।
ये भी पढ़े-
Haq Teaser: Yami Gautam की फिल्म का टीजर रिलीज, शाह बानो केस पर बनी है मूवी





