![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/Salman-Khan-In-Baba-Siddiques-Iftaar-Party-780x470.jpg)
Salman khan: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सितारों का मेला, सलमान खान पर टिकी सबकी निगाहें
Bollywood: पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में सलमान खान, सलीम खान, अर्पिता खान, पूजा हेगड़े, इमरान हाशमी और डेविड धवन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां इस पार्टी में नजर आए।
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/Salman-Khan-In-Baba-Siddiques-Iftaar-Party-1024x577.jpg)
बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के दौरान अपनी इफ्तार पार्टी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इसमें राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। उनकी पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरुख खान भी आते हैं। कहा जाता है कि सलमान और शाहरुख के बीच सुलह भी बाबा सिद्दीकी ने ही कराई थी।
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/image-102-682x1024.png)
इसके अलावा किसी का भाई किसी की जान में काम करने वाले सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और मशहूर डायरेक्टर साजिद खान को भी इफ्तार पार्टी में देखा गया। वह कुर्ता पायजामा में फोटोज क्लिक कराते नजर आए।
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/image-105-1024x682.png)
पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ शिल्पा शेट्टी भी एथनिक लुक में पार्टी में शामिल हुई।
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/image-103-682x1024.png)
एक्ट्रेस शहनाज गिल ब्लू वैल्वेट सूट पहने पार्टी में शामिल हुईं। पिछले साल भी वो इस इफ्तार पार्टी का हिस्सा बनी थीं।
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/image-108-682x1024.png)
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/image-106-682x1024.png)
सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे भी इस इफ्तार पार्टी में नजर आए। हिना खान इस पार्टी में पहुंचीं जहां वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
मोनालिसा के स्टाइल के चर्चे तो खूब होते ही रहते हैं. इस डिजाइनर सूट में तो मोनालिसा कमाल लगीं.
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/03/image-109-682x1024.png)
![बनारसी साड़ी में अंकिता लोखंडे और ज़रीदार सूट में शहनाज़ गिल ने ढाया कहर, इफ्तार पार्टी में दिखा हसीनाओं का जलवा बनारसी साड़ी में अंकिता लोखंडे और ज़रीदार सूट में शहनाज़ गिल ने ढाया कहर, इफ्तार पार्टी में दिखा हसीनाओं का जलवा](https://feeds-abplive-com.cdn.ampproject.org/ii/AW/s/feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/04/17/d9f8616d2ce1b9a9cf9c931da452dd6c52900.jpeg?impolicy=abp_cdn&imwidth=800)
गौरतलब है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े जल्द किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के अवसर पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए पूजा हेगड़े ने कहा था, ‘मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वे वैसे ही है, जैसे इंटरव्यू में नजर आते हैं। वह सेट पर भी वैसे ही बर्ताव करते हैं।’
पुलिस ने बढ़ाई सलमान की सुरक्षा
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए मीडिया कर्मियों और मेहमानों का 6 बजे से आना शुरू हो गया था जसमें सभी की चेकिंग होने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था। इसी के चलते सलमान ने इस पार्टी में 8 बजे पहुंचे। बता दें , हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से एक्टर सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक इसी कारण मुंबई पुलिस से सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर तगड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है।