Song Controversy: बुरी तरह फंसे रैपर बादशाह, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

Badshah Song Controversy: पंचकूला पुलिस ने बादशाह को नोटिस जारी कर पुलिस के सामने तुरंत पेश होने का निर्देश दिया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं.

Badshah Song Controversy: ‘टटिहरी’ सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के इस्तेमाल के बाद हरियाणा महिला आयोग पहले ही समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब सिंगर के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस गाने के चलते हरियाणा में पहले दो जगह, पंचकूला और जींद में एफआईआर हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, सिंगर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बादशाह पर क्यों दर्ज हुई FIR?

बादशाह के खिलाफ पंचकूला के साइबर थाना सेक्टर-20 में भारतीय न्याय संहिता और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है. साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश किया गया है. इसके साथ ही सॉन्ग में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल पाया गया है.

हरियाणा रोडवेज बस और सरकारी स्कूल के उपयोग की जांच

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि बस को वीडियो में दिखाने के लिए संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं. यदि बिना अनुमति बस का उपयोग किया गया पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों तथा व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि पंचकूला पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की हैं, जो विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Back to top button