Bhooth Bangla Teaser: लौटी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, आ रहा है दुल्हन उठाने वाला भूत

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल के बाद वापस थिएटर्स में लौट आई है. उनकी नई फिल्म भूत बंगला का टीजर सामने आया, जो हॉरर के साथ-साथ फनी वाइब्स दे रहा है.

Bhooth Bangla Teaser: हंसी, चीखें और खूब सारे सरप्राइज… अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बड़े पर्दे पर खौफ और कॉमेडी का डोज लेकर आ रहे हैं। आगामी फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) का मोस्ट अवेटेड टीजर जारी हो गया है। ‘भूत बंगला’ के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था और अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। इस टीजर के जरिए अक्षय कुमार अपने पुराने फॉर्म में वापस लौटे हैं। अक्षय भी अपने पुराने अवतार में वापस दिखे हैं।

पुराने अवतार में वापस दिखे अक्षय

‘भूत बंगला’ टीजर देख फैन्स के दिलों में जागी उम्मीदें

भूत बंगला का टीजर देख फैन्स खूब पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है कि टीजर फ्रेश दिख रहा है. उम्मीद है इस बार अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर खूब चमकेंगे. कोई खह रहा है कि किंग ऑफ कॉमेडी की वापसी. वहीं एक ने लिखा है कि मजा आ गया टीजर देख के. भूल भुलैया वाइब. इस तरह अक्षय कुमार अपने पुराने तेवरों में लौटते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े- Kangana Ranaut की अपकमिंग फिल्म चर्चा में, जानें मूवी के बारे में सबकुछ

भूत बंगला’ कास्ट और रिलीज डेट

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: पेड़ से लटके Akshay Kumar, टीजर को लेकर किया बड़ा ऐलान

16 साल बाद साथ लौट रही सुपरहिट जोड़ी

‘भूत बंगला’ के साथ बॉलीवुड की ओजी डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 16 साल के लंबे गैप के बाद एक साथ आए हैं. आखिरी बार ये जोड़ी 2010 में ‘खट्टा मीठा (Khatta Meetha)’ फिल्म में नजर आई थी. फिल्म में अक्षय के अलावा तृषा, उर्वशी शर्मा और राजपाल यादव नजर आए थे. फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़े- Govinda की बेटी ने खोली पेरेंट्स के रिश्ते की पोल, बोलीं- ‘दो साल कठिन…’

Back to top button