
Bhooth Bangla: प्रियदर्शन के बर्थडे पर अक्षय कुमार का फनी अंदाज, खिलाड़ी संग दिखी मंजुलिका
Bhooth Bangala: अक्षय कुमार अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनके फनी वीडियो छाए रहते हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक हसीना उनका साथ देती दिख रही है।
Bhooth Bangala: मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन के जन्मदिन पर बॉलीवुड के अक्षय कुमार ने निराले अंदाज में उन्हें बधाई दी। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए लिखा- जन्मदिन की भूत-भूत बधाई, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में अक्षय का फनी अंदाज और विद्या बालन के साथ उनकी बॉन्डिंग देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला लेकर आ रहे है, जो मई के महीने में थिएटर्स में रिलीज होगी।
कमाल है अक्षय प्रियदर्शन की जोड़ी
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी को लंबे समय से भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में गिना जाता है। इन दोनों ने मिलकर फिर ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’ जैसी कई कल्ट फिल्मों के जरिए दर्शकों को यादगार एंटरटेनमेंट दिया है, जिन्हें आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। आज प्रियदर्शन अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके को अक्षय कुमार ने और भी यादगार बना दिया। अक्षय ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर प्रियदर्शन को जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें उनके साथ भूल भुलैया की को-स्टार विद्या बालन भी नजर आईं।
View this post on Instagram
फनी वीडियो हो रहा वायरल
प्रियदर्शन के जन्मदिन को अक्षय कुमार ने और भी यादगार बना दिया. उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए फिल्ममेकर को जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें उनके साथ भूल भुलैया की को-स्टार विद्या बालन भी नजर आईं. प्रियदर्शन स्टाइल कॉमेडी में रंगा यह वीडियो अक्षय से शुरू होता है, जो डायरेक्टर को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए इसे एक शानदार उम्र बताते हैं. इसके बाद विद्या बालन अपनी आइकॉनिक मंजुलिका अंदाज में एंट्री लेती हैं और प्रियदर्शन को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनकी आने वाली फिल्म भूत बंगला के लिए भी बेस्ट विशेज देती हैं. यह वीडियो हंसी से भरपूर है और खूब गुदगुदाता है।
ये भी पढ़े- ‘रोमियो-जुलिएट’ जैसा था सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता, दोस्त ने बताई ब्रेकअप की वजह
फिल्म की कास्ट
‘भूत बंगला’ को एक कम्प्लीट एंटरटेनर बनाने वाली सबसे बड़ी वजह इसकी दमदार स्टारकास्ट है। फिल्म में इंडस्ट्री के कुछ सबसे पसंदीदा और सम्मानित कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिनमें अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी शामिल हैं।
ये भी पढ़े- Mardani 3 Review: धाकड़ रानी और घिनौने विलेन, ‘मर्दानी 3’ देख दर्शक दंग
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। भूत बंगला 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े- दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में नाचे रणवीर सिंह, दुआ की मम्मी पर दिल हारे फैंस





