
Bhooth Bangla Song: भूत, मस्ती और OG स्वैग…, अक्षय कुमार के नए गाने की झलक
Bhooth Bangla Song: अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के पहले गाने राम जी आगे भला करेंगे का टीजर सामने आ गया है।
Bhooth Bangla Song: साल 2026 की सबसे रोमांचक फिल्मों में शुमार ‘भूत बंगला’ दर्शकों को 14 साल बाद बॉलीवुड के कालजयी कॉमेडी जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ फिर से हंसाने को तैयार है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत बनी ये हॉरर-कॉमेडी पहले ही जबरदस्त बज बना चुकी है, खासकर उन फैंस के बीच जो ‘हंगामा’, ‘भूल भुलैया’ और ‘देख लो भाई’ जैसी कल्ट फिल्मों के दीवाने हैं। मेकर्स ने टेंशन कम करने के लिए फिल्म के पहले ट्रैक ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर लॉन्च कर दिया, जो कॉमिक पागलपन की एकदम सटीक झलक पेश करता है।
हॉरर कॉमेडी फिल्म का पहला गाना
इस बीच भूत बंगला के पहले गाने राम जी आके भला (Ramji Aake Bhala Karenge) करेंगे का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है ये गाना कब रिलीज किया जाएगा। आइए एक नजर अक्षय कुमार के इस नए गाने की पहली झलक पर डालते हैं।
Main apne bhooths ke saath ready hoon… are you? 🧟♂️#RamJiAakeBhalaKarengeTeaser out now. Song out tomorrow! 🕺🧟♀️#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/doRzcYsPzO
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 25, 2026
टीजर में अक्षय कुमार का वो सिग्नेचर चुलबुला अंदाज झलक रहा है, जो उन्हें ‘कॉमेडी किंग’ बनाता है। पेप्पी बीट्स, चटकदार डांस स्टेप्स और अक्षय की परफेक्ट टाइमिंग से भरा ये गाना देखते ही 2000s की यादें ताजा कर देता है। प्रीतम का कंपोजिशन, कुमार का बोल और देव नेगी की मधुर आवाज ने इसे हिट बनाने की गारंटी दी है, तो मेलो डी का रैप सेगमेंट इसे युवाओं के लिए अनफॉरगेटेबल बना देता है। ये महज 45 सेकंड का टीजर फिल्म के हाई-एनर्जी मूड को सेट करता है। भूतों से भरी बंगले में कॉमेडी का तड़का।
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: आंखों पर चश्मा और गले में रुद्राक्ष, अक्षय कुमार की फिल्म का पोस्टर आउट
कब रिलीज होगी भूत बंगला
डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की वापसी पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं और हर कोई भूत बंगला की रिलीज के लिए बेताब है। बता दें कि 10 अप्रैल को हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।भूत बंगला से पहले अक्षय प्रियदर्शन के साथ हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया और दे दना दन जैसी मजेदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- ALPHA: YRF ने ठुकराया Netflix का ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया की फिल्म





