
Girija Oak:’1 घंटे का कितना…’, नेशनल क्रश बनीं गिरिजा ओक को यूजर्स भेजते हैं गंदे मैसेज
Girija Oak: एक्ट्रेस गिरिजा ओक लाइमलाइट में छाई हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते है अचानक से मिले फेम के पीछे के साइड इफेक्ट्स क्या हैं? गिरिजा ने बताया सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भद्दे और अश्लील मैसेज भेजते हैं।
Girija Oak On Darker Aspects Of Her National Crush Tag: मराठी और हिंदी फिल्मों की हसीना गिरिजा ओक ने बॉलीवुड में अपने 20 साल लंबे करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन पिछले दिनों एक इंटरव्यू के वायरल होने के बाद मिली ‘ओवरनाइट फेम’ ने उनकी जिंदगी का एक डार्क साइड भी दिखाया है. गिरिजा ने खुलासा किया है कि ‘नेशनल क्रश’ का टैग मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई डरावने और अश्लील मैसेज मिले हैं।
लोग कर रहे हैं गंदे मैसेज
गिरिजा ओक एक इंटरव्यू के बाद इस कदर वायरल हुईं कि लोग उन्हें नैशनल क्रश बुलाने लगे। अब लल्लन टॉप को दिए एक नए इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की। गिरिजा बोलीं, ‘कोई पूछे कि कुछ बदलाव हुआ। मैंने कहा नहीं, मुझे कोई ज्यादा काम के ऑफर नहीं मिलने लगे।’ गिरिजा ने वायरल होने के नेगेटिव इफेक्ट्स बताए। बोलीं कि लोग उन्हें बहुत घटिया मैसेज कर रहे हैं।
गिरिजा बताती हैं, ‘कोई बोलता है, ‘मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं, बस एक मौका दो। किसी ने मेरे रेट तक पूछे कि एक घंटा बिताने की कीमत क्या है। कई ऐसे मैसेज हैं।’ अगर ये लोग हकीकत में मेरे सामने होंगे तो नजर उठाकर देख भी नहीं पाएंगे। पर्दे के पीछे लोग कुछ भी बोलते हैं। सामने से प्यार और सम्मान देते हैं।’
ये भी पढ़े- Farhan Akhtar संग अखिलेश यादव ने देखा ‘120 Bahadur’, अहीर वोट बैंक साधने की तैयारी?
गिरिजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीनएज में मराठी मूवी में काम किया था. वो हिंदी मूवीज में छोटे मोटे किरदारों में दिखीं. फिल्म तारे जमीन पर और शोर इन द सिटी में छोटे रोल किए, लेकिन धीरे-धीरे मराठी सिनेमा की जानी-मानी कलाकार बन गईं. उन्होंने लेडीज स्पेशल और मॉडर्न लव: मुंबई जैसे टीवी शो में भी काम किया है. हाल में वो नेटफ्लिक्स की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे में मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं. वो जल्द ही गुलशन देवैया के साथ शो परफेक्ट फैमिली में नजर आएंगी.
ये भी पढ़े- Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की मूवी का ट्रेलर जारी, तीन धर्मों से एक-एक बीवी…





