‘Border 2’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, दिलजीत ने शूटिंग खत्म कर बांटे लड्डू

Border 2: मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का शूट खत्म हो चुका है। शूट खत्म होने की खुशी में दिलजीत दोसांझ ने सेट पर लड्डू बांटे।

Border 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक नया अपडेट साझा किया और बताया कि ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की अपनी शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो शेयर किया। दिलजीत ने सेट से एक वीडियो शेयर किया है जहां वो क्रू और एक्टर्स को लड्डू खिलाते नजर आ रहे हैं।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर शेयर किया विडियो

वीडियो में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ एक-दूसरे को गले लगाते हुए और लड्डू बांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलजीत फॉर्मल कपड़ों में दिख रहे हैं, जबकि वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वरुण ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”दिलजीत भाई की शूटिंग खत्म हो गई है, लड्डू भी बंट चुके हैं। दोस्ती का स्वाद ही कुछ और होता है! शुक्रिया भाई, हम आपको और आपकी टीम को मिस करेंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ ने भी दी थी जानकारी

इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने भी अपने पोस्ट में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी। बता दें कि फिल्म में सनी और दिलजीत की शूटिंग पूरी हुई है; बाकी कलाकारों की शूटिंग अभी बाकी है। हाल ही में वरुण धवन ने पुणे का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था। इसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए दी थी, जिसमें वह अपने को-एक्टर अहान शेट्टी के साथ चाय और बिस्किट का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

ये भी पढ़े-

Viral Video: एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर को चप्पलों से पीटा, लगाए गंभीर आरोप

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर है फिल्म

‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी लीड रोल में थे। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़े-

ALTT ऐप बैन तो Ekta Kapoor ने झाड़ा पल्ला, कहा- ‘हमारा कोई लेना-देना नहीं…’

Back to top button