De De Pyaar De 2: इश्क के चक्कर में फंसे Ajay Devgn, रोमांस-कॉमेडी का डबल डोज

De De Pyaar De 2 Release Date: अजय देवगन अपनी कई सीक्वल फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिनमें अब ‘दे दे प्यार दे 2’ भी शामिल है। 6 साल बाद वह दे दे प्यार दे का सीक्वल ला रहे हैं।

De De Pyaar De 2 Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgan) हर जॉनर की शानदार फिल्म लेकर आते हैं  और जल्द ही एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। पिछली बार वो फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ लेकर आए थे, जिससे दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब अजय ने इसकी भरपाई करने की तगड़ी तैयारी कर ली है। वो नवंबर में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। अजय ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) के मोशन पोस्टर के साथ इसकी रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है।

दे दे प्यार दे 2 मोशन पोस्टर

11 अक्टूबर, शनिवार को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में मजेदार अंदाज में रकुल प्रीत सिंह का परिवार अजय को कार से बाहर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ हंगामा और कॉमेडी साथ में देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने इसे कैप्शन दिया, ‘प्यार का सीक्वल महत्वपूर्ण है! क्या आशीष को मिलेगी आयशा के माता-पिता की मंजूरी? #PyaarVsParivaar #DeDePyaarDe2 – सिनेमाघरों में 14 नवंबर 2025 को।’ प्रशंसकों ने उत्साह से कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़े-

Kantara Chapter 1’ की 500 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

फिल्म की स्टारकास्ट

अजय देवगन के अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, जावेद जाफरी, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और कुमुद मिश्रा भी हैं। इस बार तब्बू न सही, मगर कई नए चेहरे जरूर दिखाई देंगे। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, दे दे प्यार दे 2 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़े-

देश की मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनी Deepika Padukone, जेपी नड्डा के साथ शेयर की तस्वीर

 

Back to top button