Bollywood: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद इस गुड न्यूज को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कयासो पर विराम लगा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहों सामने आई थी। जिसपर कपल ने अब मोहर लगा दी है। एक्ट्रेस इस समय प्रेग्नेंट हैं और वो पहले बेबी के वेलकम की तैयारी कर रही हैं.

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में जब दीपिका को साड़ी लुक में देखा गया तो फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने पोस्ट में तारीख बताई और लिखा – सितंबर 2024। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। 

सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण की मां बनने की खबर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में थी। आज अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। कृति सेनेन, मनीष मल्होत्रा, मेधा शंकर, अंगद बेदी, मियांग चैंग, कु्ब्रा सैत, मसाबा गुप्ता जैसे तमाम सितारों ने कपल को दो से तीन होने की बधाई दी है।

image credit-social media

BAFTA सेरेमनी में साड़ी पहनकर पहुंची थीं दीपिका
दरअसल, अक्सर वेस्टन लुक में फैंस को रिझाने वाली दीपिका पादुकोण BAFTA सेरेमनी में डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई शिमरी साड़ी पहनी थी। सेरेमनी के दौरान ली गईं दीपिका की कई फोटोज वायरल हुई थीं। इस दौरान कई बार वह अपना बेबी बंप छिपा नजर आईं।अब दोनों स्टार्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया।

Back to top button