
Deepika Padukone ने रच डाला इतिहास, हॉलीवुड में मिलेगा ये खास सम्मान
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिनका हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम (Hollywood Walk of Fame) पर सितारा चमकेगा।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण एक बार फिर पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर रही हैं. अपने दमदार एक्टिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान से दीपिका ने न सिर्फ भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने बार-बार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को गर्व महसूस कराया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई दीपिका के नाम की घोषणा
एक बार फिर दीपिका ने भारत का नाम रोशन किया है, जब हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम (Deepika Padukone Hollywood Walk of Fame) पर स्टार से सम्मानित किया। ये और भी खास बन जाता है क्योंकि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली एकमात्र भारतीय बनी हैं। ये और भी खास बन जाता है क्योंकि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली एकमात्र भारतीय बनी हैं।
View this post on Instagram
दुनियाभर की मशहूर हस्तियों के बीच दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है, वहीं दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय बनी हैं।
ये भी पढ़े-
जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज , 200 करोड़ घोटाले से जुड़ा मामला
क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कैलिफोर्निया की मशहूर टूरिस्ट लोकेशन है। 15 ब्लॉक की इस जगह में अभी तक 2500 से ज्यादा स्टार्स के नाम लगाए जा चुके हैं और अब इसमें दीपिका का नाम भी शामिल हो गया है। इस फेमस टूरिस्ट लोकेशन पर हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।
ये भी पढ़े-
Ramayana First Look: प्रभु राम के रोल में छाए रणबीर कपूर, ‘रावण’ बन यश ने लूटी लाइमलाइट





