
Kalki 2 से बाहर होने पर भड़की Deepika Padukone, फिल्म मेकर्स को सुनाया…
Deepika Padukone on Kalki 2: कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से हटाए जाने के बाद दीपिका पादुकोण ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने इंस्टा पर एक नोट शेयर कर बड़ी अनाउंसमेंट भी की है.
Deepika Padukone on Kalki 2: स्पिरिट को लेकर संदीप रेड्डी वांगा के साथ हुए विवाद के बाद अब दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 के मेकर्स ने भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वैजयंती मूवीज ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। 2 बड़ी फिल्मों से निकालने के बाद अब दीपिका पादुकोण भी चुप नहीं बैठीं। अपने ऊपर लगातार, अनप्रोफेशनल, शिफ्ट डिमांडिंग और फीस ज्यादा लेने के आरोपों पर दीपिका पादुकोण ने आखिरकार चुप्पी तोड़ ही दी है। उन्होंने इनडायरेक्टली मेकर्स को ताना मार दिया है।
किंग का किया अनाउंसमेंट
दीपिका पादुकोण ने किंग में अपनी भागीदारी की आधिकारिक घोषणा की दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान का हाथ थामे अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान से सीखी पहली सीख को याद किया। इसके साथ ही, दीपिका ने आधिकारिक तौर पर यह भी घोषणा की है कि उन्होंने किंग की शूटिंग शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
शाहरुख खान का हाथ पकड़े हुए लगाई तस्वीर
दीपिका इस पोस्ट में लिखती हैं, ‘लगभग 18 साल पहले, ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान, उन्होंने मुझे जो पहला सबक सिखाया था, वह यह था कि फिल्म बनाने का अनुभव और आप जिन लोगों के साथ इसे बनाते हैं, वे इसकी सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं। मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं और तब से मैंने अपने हर फैसले में उस सीख को लागू किया है। और शायद यही वजह है कि हम साथ में अपनी छठी फिल्म बना रहे हैं?’
क्या कल्कि के बारे में है पोस्ट?
जिन लोगों को नहीं पता उनके लिए बता दें कि वैजयंती मूवीज़ ने 18 सितंबर को अपनी एक्स प्रोफाइल पर यह चौंकाने वाली घोषणा की, जिसमें उन्होंने लिखा,’यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण Kalki2898AD के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।
ये भी पढ़े-Deepika Padukone का Kalki 2898 AD से कटा पत्ता, मेकर्स ने बताई वजह
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद फिल्म किंग का निर्देशन कर रहे हैं जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। साथ ही इसमें अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और अभय वर्मा के नामों की भी चर्चा है। फिल्म में रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘बेस्टेस्ट बेस्टीज!’
ये भी पढ़े- Zubeen Garg: ‘या अली’ फ़ेम सिंगर जुबिन गर्ग की मौत, ‘स्कूबा डाइविंग’ बनी मौत की वजह
Jolly LLB 3 Review: अक्षय-अरशद ने किया कमाल, क्लाइमेक्स है मूवी की जान





